छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर किया फेरबदल
31 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को सौपीं नई जिम्मेदारियां
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार 31 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक और सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में पुलिस मुख्यालय से लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में पदस्थ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
डीजी पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं IPS जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण और महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी मिली है।






