छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में हुवा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 64 सहायक वन संरक्षकों के हुवे ट्रांसफर
रायपुर। (chhattisgarh) छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विभाग ने 64 सहायक वन संरक्षकों के ट्रांसफर किए हैं। अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर अलग-अलग वनमंडलों, जिला यूनियनों, वन विकास निगम, टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्यों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में कई अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी, जबकि कुछ को जिला यूनियन में उप प्रबंध संचालक और वनमंडलों में संलग्नाधिकारी बनाया गया है।
वन विभाग में एक साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों की पदस्थापना बदलने से विभागीय कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालेंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले को प्रशासनिक जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






