खेल -खेल के दौरान 7 वर्षीय बालक ने प्लास्टिक से ढका अपना सिर, दम घुटने से हुई मौत, पत्थलगांव का मामला

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

खेल -खेल के दौरान 7 वर्षीय बालक ने प्लास्टिक से ढका अपना सिर, दम घुटने से हुई मौत, पत्थलगांव का मामला

खेल -खेल के दौरान 7 वर्षीय बालक ने प्लास्टिक से ढका अपना सिर, दम घुटने से हुई मौत, पत्थलगांव का मामला


पत्थलगांव के बंदियाखार में 7 साल के एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने खेल-खेल के दौरान प्लास्टिक से अपना सिर ढक लिया, जिससे दम घुट जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बालक के पिता अनूप मिंज निवासी तुरी लोदाम जो कि बंदियाखार में फ्रांसिस तिर्की के किराये के मकान में रहकर डेलिव्हरी कंपनी में डिलिवरी ब्वाय का काम करता है। दिनांक 10-10-2026 को डिलिवरी के काम से छुट्टी लेकर गाड़ी सर्विसिंग कराने व खराब मोबाईल को बनवाने पत्थलगांव मार्केट आया था। दोपहर करीबन 3 बजे अपने किराये का मकान वापस गया तो इसकी पत्नि सुखनी मिंज रो रही थी, पूछने पर बताई कि अयान खेलते समय पालिथीन को सिर में डालकर गले तक ढक लिया था। जिससे सांस नही ले पाने के कारण बेहोश हो गया है। इसके बाद मृतक बालक अयान को तत्काल ईलाज हेतु सिविल अस्पताल पत्थलगांव लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अयान को जांच कर मृत घोषित कर दिया। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom