अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत, 1 घायल पत्थलगांव थानाक्षेत्र के फुलेता की घटना

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत, 1 घायल पत्थलगांव थानाक्षेत्र के फुलेता की घटना

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत, 1 घायल पत्थलगांव थानाक्षेत्र के फुलेता की घटना



पत्थलगांव। पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम फुलेता एनएच 43 पर सुबह करीब 11 बजे अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 1 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई वही 1 व्यक्ति का पैर टूट गया, जिसे 112 की मदद से घायलावस्था में पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया है। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की पतासाजी एवम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अगस्टीन तिर्की एवम प्रदीप लकड़ा निवासी पाकपानी जो tvs लूना में सवार होकर पत्थलगांव की ओर आ रहे थे इसी दौरान फुलेता चौक के समीप सामने से आ रही अज्ञात ट्रक वाहन की चपेट में आ गये। इस घटना में बाइक चला रहे अगस्टीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वही प्रदीप का एक पैर बुरी तरह टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे 112 की मदद से पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिसकी पतासाजी की जा रही है। 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom