पत्थलगांव के कौशल विकास केंद्र के छात्र छात्राओं ने G20 जनभागीदारी के तहत विश्राम गृह के बगान में फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
पत्थलगांव। पत्थलगांव के कौशल विकास केंद्र के छात्र छात्राओं के द्वारा G20 जनभागीदारी के तहत आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर स्थानीय विश्राम गृह के गार्डन में फलदार वृक्ष लगाकर स्वम् एवम अन्य लोगों को पेड़ लगाने का संदेश दिया। इसके साथ ही इनका उद्देश्य सभी का एक, पौधे लगाओ और पर्यावरण बचाओ रहा। यहां उपस्थित सभी छात्रों ने शहर एवम अपने गांव में हरियाली बढ़ाने की शपथ ली।
विदित हो कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा
ता है, इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही इस दिन जगह-जगह पर पेड़ लगाए जाते हैं ताकि आने वाले समय में हमारी आने वाली पीढ़ी को कोई दिक्कत न हो। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस दिन को लेकर जागरूक करना है, ताकि लोग इस दिन के महत्व को समझ सकें। इस दिन लोगों को जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, प्रदूषण, बायोडायवर्सिटी लॉस उन मुद्दों को लेकर जागरूक किया जाता है।
केंद्र प्रमुख तुषार शर्मा ने छात्राओं को जागरुक करते हुवे बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन हम पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर जानकारी अर्जित करते हैं एवं हमारे बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा लेते हैं। हमें जीवन भर हमारे पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिए। यह तभी संभव है जब हम अपनी आँखें खुली रखें और अपने भीतर एवं वातावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाएं। हमें अपने बच्चों को भी इस समस्या प्रति जागरूक करना चाहिए ताकि वे भी पर्यावरण सुरक्षा के अभियान के प्रति जागरूक हो सकें तथा भविष्य में इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान यहां के केंद्र प्रमुख तुषार शर्मा, प्रशिक्षक मनीषा गोयल, निर्मला शर्मा, ताराचंद पटेल एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।