छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग 10 DSP को राज्य के EOW एवं ACB रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर किया पदस्थ

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग 10 DSP को राज्य के EOW एवं ACB रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर किया पदस्थ

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग 10 पुलिस अधिकारियों को राज्य के EOW एवं ACB रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर किया पदस्थ





प्रदेश में हुए कोयला लेवी, शराब घोटाला और अन्य आर्थिक अपराधों की जांच को गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने तबादला किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 पुलिस अधिकारियों को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके ठीक पहले सोमवार को गृह विभाग ने 59 एडिशनल एसपी और 92 डीएसपी का ट्रांसफर एक जिले से दूसरे जिले में किया था।

आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी इस निर्णय के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को एसीबी/ईओडब्ल्यू में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल के दिनों में शराब घोटाला, कोयला लेवी घोटाला, डीएमएफ, पीडीएस, भर्ती और अन्य आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की जांच तेज हुई है। ऐसे में जांच एजेंसी की टीम को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला माना जा रहा है।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom