छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में प्रशासनिक आधार पर किया एक बहुत बड़ा फेरबदल
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में प्रशासनिक आधार पर एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग (ग्रेड पे 8700) के 23, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 36 और उपपुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के 92 पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस मैनपाट बनाया गया है। ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई-दुर्ग का सेनानी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एनएचआरसी) के पद पर पदस्थ किया गया है।
कई जिलों और पुलिस इकाइयों में बदलाव
इस तबादले में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा, कोरबा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, जशपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सहित कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, पीटीएस, मुख्यमंत्री सुरक्षा, ट्रैफिक, विशेष शाखा, एसआईयू, रेडियो और CAF की विभिन्न बटालियनों में भी बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
देखें सूची-----....
















