पत्थलगांव बाइक सवार युवक खड़ी पीकप से टकराया, सिर में गम्भीर चोटें आने से युवक की मौत

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव बाइक सवार युवक खड़ी पीकप से टकराया, सिर में गम्भीर चोटें आने से युवक की मौत

पत्थलगांव बाइक सवार युवक खड़ी पीकप से टकराया, सिर में गम्भीर चोटें आने से युवक की मौत





पत्थलगांव के लंझियापारा में शुक्रवार की शाम 7 से 8 के दरमियान बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा टकराया। इस घटना में बाईक सवार युवक के सिर में गम्भीर चोटें आई, जिसे घायलावस्था में पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया, जहां इसकी स्थिति को देखते हुवे चिकित्सकों ने अम्बिकापुर रेफर कर दिया, अम्बिकापुर ले जाने के दौरान सीतापुर के आसपास उसकी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस मर्ग कायम कर व पिकअप चालक के खिलाफ अपनी कार्रवाई में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय कुमार यादव उर्फ सोनू, पिता खगेश्वर यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी दीवानपुर प्लेटिना बाइक से पत्थलगांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान लंझियापारा के पास सड़क से सटकर लगातार तीन पिकअप वाहन खड़े थे। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक इनमें से एक पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि अजय के सिर पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए पत्थलगांव अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे अंबिकापुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में सीतापुर के आसपास उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस हादसे से परिजनों में मातम छा गया।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom