पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम चँदाग़ढ़ के दर्रापारा नर्सरी में फंदे से लटकती मिली अज्ञात युवक ली लाश, गांव में फैली सनसनी
पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंगतर्गत तमता के नजदीक ग्राम चंदागढ़ दर्रापारा नर्सरी में आज सुबह एक युवक की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की जानकरी तत्काल पुलिस को दी है। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस नही पहुंच पाई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चँदाग़ढ़ के दर्रापारा नर्सरी में कुछ ग्रामीणों एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा। उसके बाद यह बात गांव में आग की तरह फैल गई, घटना स्थल पर लोगों का भीड़ जमा हो गई। सभी अपने स्तर से पहचाने में लगे थे। फिलहाल अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीण अपने स्तर से पहचान परख्त करने की कोशिश कर रहे है। युवक का शव हट्टा कट्टा दिख रहा, जो चेक शर्ट व नीला जीन्स पहना हुवा है। देखने से प्रतीत हो रहा है कि शव बीते रात से पेड़ में लटका हुआ है। जिस स्थान पर युवक का शव लटक रहा है,वहां कुछ दूरी पर उसका बाइक honda shine क्रमांक सीजी12बीडी1879 और हेलमेट रखा हुवा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि शव देखने से लगता है कि उसकी हत्या करने के बाद पेड़ से लटका दिया गया हाे। पुलिस के जाने के बाद ही शव की शिनाख्त होने की बात कही जा रही है।





