शादी का झांसा देकर 5 सालों तक करता रहा दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पत्थलगांव थानाक्षेत्र की घटना

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

शादी का झांसा देकर 5 सालों तक करता रहा दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पत्थलगांव थानाक्षेत्र की घटना

शादी का झांसा देकर 5 सालों तक करता रहा दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पत्थलगांव थानाक्षेत्र की घटना




पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 28 वर्षीय महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दरअसल, प्रार्थिया ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान कापू कंट्रजा विजयनगर निवासी सुरेन्द्र सिंह ठाकुर से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल के माध्यम से संपर्क बढ़ाया और 28 मार्च 2021 को उसे पत्थलगांव बुलाकर घुमाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार संपर्क बनाए रखा और कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि 25 फरवरी 2026 को भी आरोपी ने उसके घर में आकर दुष्कर्म किया। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में बातचीत बंद कर दी। पीड़िता ने आरोपी के गांव जाकर उससे संपर्क करने की कोशिश की, जहां आरोपी ने किसी अन्य स्थान पर सगाई होने की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया। मामले में पुलिस ने प्रार्थिया की प्राथमिकी  दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) एवं 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही आरोपी सुरेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom