Nh43 में दो तेज रफ़्तार बाइकों की हुई आमने-सामने की टक्कर, 1 की मौत 4 घायल, पत्थलगांव के कछार की घटना
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के NH43 में कछार के पास कृष्णा राइस मिल के सामने कल शाम लगभग 6.30 बजे के बीच दो तेज रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो चालकों में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही इस घटना में अन्य 4 लोग घायल हो गये। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंच मृतक को अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक शिवनंदन नाग पिता बैगा राम नाग उम्र 18 वर्ष निवासी काडरों जो अपने भांजे के घर त्रिसोथ आया हुवा था, 6 बजे के आसपास अपने किसी चाचा की बाइक मांग 1 युवक को बैठा पल्सर लेकर लुड़ेग की ओर जा रहा था, इसी दौरान कछार के पास सामने से आ रही प्लेटिना बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। घटना घटित होने के बाद लोगों ने 108 एवम 112 को तत्काल इसकी सूचना दी। सूचना पर सभी को घायलावस्था में पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृतक शिवनंदन की स्थिति को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एवम घायलों का ईलाज अन्य अस्पताल में जारी है।




