घर के पीछे 50 मीटर दूरी पर पति-पत्नी ने अलग अलग पेड़ पर लगाई फाँसी, बागबहार पुलिस जांच में जुटी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

घर के पीछे 50 मीटर दूरी पर पति-पत्नी ने अलग अलग पेड़ पर लगाई फाँसी, बागबहार पुलिस जांच में जुटी

घर के पीछे 50 मीटर दूरी पर पति-पत्नी ने अलग अलग पेड़ पर लगाई फाँसी, बागबहार पुलिस जांच में जुटी


पत्थलगांव/कडरो। बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम काडरों में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले पति पत्नी ने किसी कारण वश घर के बाड़ी के पीछे अलग अलग पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद गांव में मातम सा पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर बागबहार पुलिस मौके पर पहुंच अपनी कार्रवाई में जुटी है। 

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पति बिन्देशरी नाग (55 वर्ष) मृतिका पत्नी बुधनी नाग (48 वर्ष) निवासी मोहारी पारा काडरों ने कल रात कुछ बात को लेकर दोनों ने घर से पीछे 50 मीटर दूरी पर स्थित अलग अलग चम्पा एवम अमरूद के पेड़ पर फाँसी लगा ली। सुबह परिजनों के खोजबीन करने के दौरान दोनों अलग अलग पेड़ पर लटकते दिखाई पड़े। उसके पश्चात यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। बात फैलते ही ग्रामीणों की काफी संख्या घटनास्थल पर इक्ट्ठा हो गई। इसके पश्चात घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। फिरहाल पति-पत्नी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे का मुख्य कारण का पता पुलिसिया जांच के उपरांत ही सही और सटीक जानकारी  मिल पाएगी। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom