पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम चँदाग़ढ़ के दर्रापारा नर्सरी में फंदे से लटकती मिली अज्ञात शव की हुई पहचान
कोरबा जिले के एसपी ऑफिस में आरक्षक पद पर था पदस्थ
पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंगतर्गत तमता के नजदीक ग्राम चंदागढ़ दर्रापारा नर्सरी में आज सुबह एक युवक की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त नरिहर पटेल के रूप में हुई है। यह कोरबा के एसपी ऑफिस में आरक्षक के रूप में कार्यरत था। जो चुनरी से फंदा बनाकर पेड़ से लटका हुआ था। शव के नजदीक उसकी बाइक और हेलमेट थी। बहरहाल पत्थलगांव पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह यहां कैसे पहुंचा, क्यो आया यह सब एक सवाल के रूप में खड़ा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने व पूछताछ के बाद ही आत्महत्या की असली वजह सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।



