बस और बाइक में आमने सामने हुई भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लैलूंगा थानाक्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव की घटना

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

बस और बाइक में आमने सामने हुई भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लैलूंगा थानाक्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव की घटना

बस और बाइक में आमने सामने हुई भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लैलूंगा थानाक्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव की घटना



पत्थलगांव। पत्थलगांव थानाक्षेत्र के सीमावर्ती गांव मुड़ागाँव में आज करीब 2.30 बजे बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम तारागढ़ निवासी आरिफ खान पिता ईदु खान उम्र 26 वर्ष किसी काम से अपनी बाइक पर मुड़ागाँव गया था, तभी घर वापसी के दौरान मुड़ागांव के पास सामने से आ रही रायगढ़ से पत्थलगांव चलने वाली पूर्णागिरी बस क्रमांक सीजी14जी4511 से आमने सामने सीधी भिड़ंत हो गई और वह अपनी बाइक समेत बस के नीचे जा घुसा। इस भयावह हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल में भिजवाया। वहीं युवक की मौत की सूचना फोन से उनके परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दुर्घटनाकारित बस प्रतिदिन पत्थलगांव से होते हुए रायगढ़ तक चलती है। सोमवार को बस रायगढ़ की ओर से यात्रियों को लेकर पत्थलगांव आ रही थी। इसी दौरान मुड़ागाँव के पास यह हादसा हो गया।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom