तेज रफ्तार आर्टिगा कार का देखने को मिला कहर, 2 कार समेत दर्जनों बाइक को लिया चपेट में, 2 से 3 लोगों का टूटा पैर

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

तेज रफ्तार आर्टिगा कार का देखने को मिला कहर, 2 कार समेत दर्जनों बाइक को लिया चपेट में, 2 से 3 लोगों का टूटा पैर

तेज रफ्तार आर्टिगा कार का देखने को मिला कहर, 2 कार समेत दर्जनों बाइक को लिया चपेट में, 2 से 3 लोगों का टूटा पैर

भीड़भाड़ इलाके में होती तो जा सकती थी कई लोगो की जान, हिट एंड रन का हो सकता था मामला




पत्थलगांव । पत्थलगांव शहर से लगे ग्राम पलीडीह तहसील ऑफिस के पास जिंदल बजाज के सामने में शाम करीब 5 से 5.30 बजे ओवर स्पीड आर्टिगा कार का कहर देखने को मिला। गलत दिशा से आ रही बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी 2 कार एवम दर्जनों बाइक को टक्कर मार दी, जबकि यहां आने व जाने के लिये अलग अलग रास्ते है। इस दौरान सड़क पर खड़े 2 से 3 लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि इस टक्कर में लोगों का पैर बुरी तरह से टूट गया है जिन्हें इलाज हेतु अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत है कि इस हादसे में जानमाल की हानि नही हुई, घटना को देखते हुवे ऐसा लग रहा है कि जिस गति में कार थी यदि किसी भीड़भाड़ इलाके में होती तो कई लोगो की जान जा सकती थी। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नशे में धुत दुर्घटनाकारित आर्टिगा क्रमांक cg13an1090  कार इस कदर बेकाबू थी कि सबसे पहलें सड़क किनारे स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मारी फिर आल्टो कार टक्कर मारी टक्कर के बाद आल्टो हवा में उछल गई ओर उसकी दिशा बदल गई। वही इस घटना में जिंदल बजाज के सामने खड़ी कर्मचारियों की कई बाइक व स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। टक्कर के कारण तीनो वाहनों के अगले पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस की ओर से घटना स्थल पहुंच मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा कि दुर्घटनाकारित कार पतरापाली धनियापारा निवासी छोटू उर्फ आर्यन यादव की बताई जा रही है। लोगों के अनुसार हादसे के वक़्त वाहन पर 3 से 4 लोग नशे में धुत बताये जा रहे है।

पहले भी यह गाड़ी लाखझर गवर्मेन्ट कॉलेज के पास एक ट्रक को सामने से रोक ट्रक चालक से हुज्जत बाजी करते हुवे दबंगई किया गया था पर उस समय इस वाहन पर कोई कार्रवाई नही की गई थी। आज की घटना होने के बाद दुर्घटनाकारित कार सामने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क किनारे खड़ी कर कार में चालक व सवार लोग वाहन खड़ी कर मौके से फरार हो गये थे। हालांकि घटना क्यो और कैसे हुई इसकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।वहीं जानकारी अनुसार 1 युवक को पकड़ पुलिस अपने हिरासत में रखा है। बहरहाल देखना होगा कि ऐसे नशेड़ी चालकों पर पत्थलगांव पुलिस इस घटना के बाद चालक पर क्या कार्रवाई करती है। 



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom