अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत, पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम बहनाटाँगर की घटना

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत, पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम बहनाटाँगर की घटना

अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत, पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम बहनाटाँगर की घटना

परिजनों एवम समाजिक लोगो ने सरपंच की ट्रेक्टर से हादसा होने का जताया संदेह, आवेदन दे निष्पक्ष कार्रवाई की करी मांग




पत्थलगांव। पत्थलगांव शहर समेत ग्रामीण इलाकों में भी तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों का कहर जारी है। शहर में आये दिन हो रही घटनाओं से शहरवासी दहशत में नजर आ रहे है तो वहीं ग्रामीण इलाकों में भी हादसों का दौरा जारी है। ग्रामीण इलाको में खाशकर नाबालिगों के हाथ मे ट्रेक्टर आसानी से देखा जा सकता है। नाबालिग ट्रेक्टर चालक तेज रफ्तार से ट्रेक्टर चलाते नजर आते है, जिसका खामियाजा राहगीरों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ता है। इसी क्रम में पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम बहनाटाँगर में किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से मोबाईल रिचार्ज करने निकले बाइक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई और अज्ञात वाहन की पतासाजी की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 6 बजे मृतक सुरेन्द्र सक्सेना पिता लखेराम सक्सेना उम्र 23 वर्ष निवासी महादेव टिकरा जो कि बहनाटाँगर अपने ससुराल में रह रहा था। वह अपना मोबाइल रिचार्ज कराने पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG13AT1529 में घर से निकला था। तभी बहनाटाँगर गांव के सरपंच घर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में मृतक के सिर में गम्भीर चोटें आई। जिसे पुलिस द्वारा शाम को घायलावस्था में पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसे अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया गया है, पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौप दिया जायेगा। 

परिजनों एवम समाजिक लोगो ने लगाया आरोप

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों एवम सामाजिक लोगों ने पत्थलगांव थाने में आवेदन दिया है और मांग किया है कि यह घटना गांव के सरपंच प्रयाग के ट्रैक्टर से होने का उन्हें संदेह है। उन्होंने आवेदन में लिखा है कि पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही लेकर निष्पक्ष जांच की जाये और सम्बंधित ट्रेक्टर वाहन को जब्ती बना आवश्यक कार्रवाई की जाये। साथ ही उन्होंने घटना के बाद मौके से साक्ष्य को मिटाने का भी आरोप लगाया है। 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom