पत्थलगांव थानाक्षेत्र में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी
पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के तिलडेगा ग्रामपंचायत के ग्राम कटंगतराई में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना आज शनिवार के सुबह की बताई जा रही है। परिजनों के द्वारा थाने में जानकारी देने के बाद पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। इसके बाद मौके पर पहुंच शव को उतरवाकर पीएम करवाकर शव को परिजनों को सौपा जायेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अलबिनुस एक्का पिता राय सिंह एक्का उम्र 25 वर्ष निवासी कटंगतराई, जो अपने चाचा सूबेराम एक्का के घर में म्यार में आज सुबह 9 बजे फांसी लगा ली औरअपनी जीवन समाप्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि मृतक को किडनी में तकलीफ थी, जिसका इलाज जारी था। डॉक्टरों ने उसे शराब से दूर रहने की हिदायत दी थी, लेकिन वह शराब का प्रेमी था और शराब को छोड़ नही पा रहा था। जिससे उसका मानसिक स्थिति भी ठीक नही थी। शायद उसकी यही वजह थी कि उसने अपने आप की जिंदगी समाप्त कर ली।



