6 नए राज्यपाल और 3 के ट्रांसफर का आदेश जारी, रमन डेका होंगे छत्तीसगढ़ राज्य के 9 वे राज्यपाल

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

6 नए राज्यपाल और 3 के ट्रांसफर का आदेश जारी, रमन डेका होंगे छत्तीसगढ़ राज्य के 9 वे राज्यपाल

6 नए राज्यपाल और 3 के ट्रांसफर का आदेश जारी, रमन डेका होंगे छत्तीसगढ़ राज्य के 9 वे राज्यपाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रमन डेका को नए राज्यपाल नियुक्त होने की दी बधाई

राज्यपालों के ट्रांसफर के साथ साथ राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित हॉल का नाम भी बदला गया



मोदी 3.0 में पहली बार 10 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल और प्रशासक बदले गए हैं। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात 6 नए राज्यपाल और 3 के ट्रांसफर का आदेश जारी किया। राज्यपालों के ट्रांसफर के साथ साथ राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित हॉल का नाम भी बदला गया है। 

राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित हॉल का नाम बदला गया

राष्ट्रपति भवन के प्रतिष्ठित 'दरबार हॉल' और 'अशोक हॉल' का नाम बदलकर 'गणतंत्र मंडप' और 'अशोक मंडप' किया गया। ये हॉल विभिन्न औचारिक समारोहों के आयोजन स्थल हैं।

राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति कार्यालय और निवास राष्ट्र के प्रतीक हैं और जनता की एक अमूल्य विरासत हैं। बयान में कहा गया, इन्हें जनता के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृति मूल्यों और लोकाचार के अनुरूप बनाने के निरंतर प्रयास किए गए। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दो प्रतिष्ठित हॉल 'दरबार हॉल' का नाम बदलकर 'गणतंत्र मंडप' और 'अशोक हॉल' का नाम बदलकर 'अशोक मंडप' किया है।

कौन बना कहाँ के राज्यपाल:-

1 हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।

2 ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

3 गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

4 जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

5 संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

6 रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

7 सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

8 सीपी राधाकृष्णन को झारखंड से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

9 लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।



रमन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था  70 वर्षीय रमन डेका अभी वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं। असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में जन्मे व रहने वाले रमन डेका की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वे 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे दो बार बीजेपी की टिकट पर सांसद बन चुके हैं। 2009 में वे पहली बार असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2014 में दोबारा सांसद बने। 23 फरवरी 2023 में विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह लगभग डेढ़ वर्ष इस पद रहे। वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे विश्व भूषण हरिचंदन को फिलहाल किसी भी राज्य का प्रभार नहीं मिला है। रमन डेका राज्य के 9 वे राज्यपाल होंगे। फिलहाल अभी राज्यपाल की जिम्मेदारी विश्वभूषण हरिचंदन के पास ही है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रमन डेका को नए राज्यपाल नियुक्त होने की दी बधाई है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल का छत्तीसगढ़ में स्वागत भी किया है। अपने X पोस्ट पर उन्होंने लिखा, ‘रमन डेका जी को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक और संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हैं.’। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom