केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के विस्तार के लिए दो नई बटालियनों के गठन को दी हरी झंडी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के विस्तार के लिए दो नई बटालियनों के गठन को दी हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के विस्तार के लिए दो नई बटालियनों के गठन को दी हरी झंडी

इस निर्णय के बाद 2000 से अधिक लोगों के लिए सृजन होगी रोजगार के अवसर, होगी महिला बटालियन का भी गठन



केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के विस्तार के लिए दो नई बटालियनों के गठन को हरी झंडी दी है। इस निर्णय के बाद बल की क्षमता को और बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने में काफी मदद मिलेगी। खास बात यह है कि इस निर्णय के बाद 2000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस निर्णय के बाद सीआईएसएफ की ताकत अब 2 लाख तक पहुंच जाएगी। नई बटालियन के लिए मंजूरी सीआईएसएफ पर बढ़ती जिम्मेदारियों के चलते लिया गया है। दो नई बटालियनों के गठन के साथ बल की कार्यक्षमता में सुधार होने की उम्मीद है।

इस विस्तार के बाद CISF का कुल बल लगभग 2 लाख के आंकड़े को छू लेगा. CISF देश के प्रमुख औद्योगिक संस्थानों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नई बटालियनों के गठन से सुरक्षा तंत्र और भी मजबूत होगा।

2050 नए पद होंगे सृजित

गृह मंत्रालय के इस कदम से कुल 2050 नए पदों का सृजन होगा। इनमें प्रत्येक बटालियन में 1025 पद होंगे। इससे न केवल बल की ताकत बढ़ेगी, बल्कि कर्मियों के बीच काम के दबाव को भी कम किया जा सकेगा।

CISF के महानिरीक्षक अजय दहिया ने कहा, "नई बटालियनों के गठन से मौजूदा कर्मियों पर काम का दबाव कम होगा और उन्हें अधिक छुट्टियां और साप्ताहिक अवकाश के अवसर प्राप्त होंगे।"



महिला बटालियन का भी गठन

हाल ही में CISF में महिला बटालियन के गठन को भी स्वीकृति दी गई थी। वर्तमान में बल में महिलाओं की भागीदारी केवल 7% है। महिला बटालियन के गठन का उद्देश्य बल में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है और महिलाओं की संख्या में वृद्धि करना है।

सुरक्षा और रोजगार के लिए नई पहल

CISF का यह विस्तार, बढ़ते औद्योगिक और राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इसके साथ ही, यह कदम रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगा। नई बटालियनों के गठन से बल को न केवल अतिरिक्त शक्ति मिलेगी, बल्कि सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। यह निर्णय CISF की कार्यक्षमता और कर्मियों के कल्याण दोनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom