मजदूर दिवस के अवसर पर भाजपा-कांग्रेस में बोरे बासी को लेकर होने लगी सियासत

Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Ads

Footer Copyright

मजदूर दिवस के अवसर पर भाजपा-कांग्रेस में बोरे बासी को लेकर होने लगी सियासत

मजदूर दिवस के अवसर पर भाजपा-कांग्रेस में बोरे बासी को लेकर होने लगी सियासत 

बोरे बासी दिवस न मनाने से प्रदेश के मजदूर और किसानों का हो रहा अपमान:- भूपेश बघेल

कांटे वाले चम्मच से बोरे बासी खाना कोई कांग्रेस से सीखे:- अरुण साव





आज 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के दिन छत्तीसगढ़ में पूर्व की कांग्रेस सरकार बोरे बासी दिवस के रूप में मनाती थी। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इसे नहीं मानाने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा है। पूर्व सीएम बघेल ने सरकार के बोरे बासी दिवस न मनाने को प्रदेश के मजदूर और किसानों का अपमान बताया है। बघेल ने कहा कि भाजपा मजदूरों का सम्मान भले ही न करे लेकिन कांग्रेस बोरे बासी दिवस मनाएगी। आज मजदूर दिवस के अवसर पर बोरे बासी मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा-कांग्रेस के बीच सियासत शुरू हो गई है। लोकसभा चुनावों के बीच बोरे बासी को कांग्रेस भुनाना चाह रही है, वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस का मनोरंजक बात करार दिया है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ संस्कृति के नाम पर छलावा किया। बोरे बासी को चम्मच में खाने वाले बोरे बासी का महत्व क्या बताएंगे। इधर कांग्रेस ने एक मई को मजदूर दिवस के दिन बोरे बासी खाने की अपील की है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा श्रमिक विरोधी है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "हमने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भोजन को सम्मान देने के लिए बोरे बासी दिवस मनाने का फैसला किया था। हम चाहते हैं कि वो परंपरा जारी रहे। इसलिए सब बोरे बासी खाएं और सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर करें।"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि श्रमवीरों के सम्मान में सभी कांग्रेसी एक मई को मजदूर दिवस के दिन बोरेबासी खाएंगे। बैज ने लोगों ने अपील करते हुए कहा कि आम आदमी भी इस दिन श्रम का सम्मान करते हुए पारंपरिक भोजन बोरे बासी को खाए और बोरे बासी खाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया में अवश्य पोस्ट करें। बोरे बासी छत्तीसगढ़ की अस्मिता संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारे किसानों, मजदूरों के सम्मान के साथ अपनी परंपरा पर अभिमान होगा। भाजपा किसान और छत्तीसगढ़ संस्कृति विरोधी है। इसीलिए वे बोरे बासी का विरोध कर रहे है।

वही छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को बोरे बासी के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। प्रदेश की जनता सब जानती है कि बोरे बासी कैसे खाना है। यह रोज की दिनचर्या में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति व आचार-विचार का हिस्सा रहा है। यह सब जानते हैं कि कांग्रेसी ने बोरे बासी को कैसे खाया। कांटे वाले चम्मच से बोरे बासी खाना कोई कांग्रेस से सीखे। इन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति सभ्यता को बढ़ाने का नहीं बल्कि कम करने का काम किया है।


1 मई को क्यो मनाया जाता है मजदूर दिवस::-

 1 मई को मजदूर दिवस या इंटरनेशनल लेबर डे मनाया जाता है।1889 के पेरिस सम्मेलन में दुनिया भर की समाजवादी और श्रमिक पार्टियों के संगठनों ने मजदूरों के हक की आवाजों को बुलंद करने के लिए 1 मई का दिन चुना था। उस दौर में काम के घंटे तय नहीं थे जिसको लेकर 1884 में अमेरिका और कनाडा की ट्रेड यूनियनों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑर्गेनाइज़्ड ट्रेड्स एंड लेबर यूनियन ने तय किया था कि 1 मई 1886 के बाद मजदूर हर दिन 8 घंटे से अधिक काम नहीं करेंगे। इस विरोध को लेकर अमेरिका के अलग-अलग शहरों में लाखों मजदूर हड़ताल पर चले गए। शिकागो इस विरोध प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र था, जहां दो दिन तक हड़ताल चली लेकिन तीन मई को मैकॉर्मिक हार्वेस्टिंग मशीन कंपनी के बाहर भड़की हिंसा में दो मजदूर पुलिस की फायरिंग में मारे गए। उसके अगले दिन फिर हिंसा हुई जिसमें पुलिस सहित और भी लोगों को जान गंवानी पड़ी। उसके बाद से ही 1 मई को मजदूर दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा है। भारत में 1 मई 1923 को लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान ने मद्रास में इसकी शुरुआत की थी।


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे श्रमिकों का सम्मान:-

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज श्रमिकों का सम्मान करने वाले हैं। रायपुर के गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय श्रमिकों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही आज प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी की जाएगी। प्रदेश की 65 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में यह राशि सीधे भेजी जाएगी।  सीएम साय आज सबसे पहले गांधी चौव श्रमिक सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां श्रमिक सम्मान कार्यक्रम के बाद प्रदेश के तीन जिलों में अलग-अलग सभाएं करते हुए जनता को संबोधित करेंगे। श्रमिकों का सम्मान करने के बाद सीएम जशपुर, सरगुजा, बलौदाबाजार में सभाओं को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम 5.50 बजे रायपुर लौटेंगे।


आज गृह मंत्री शाह और कल प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा

आज देश के गृह मंत्री अमित शाह और कल कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। कोरबा से BJP की प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए सभा को संबोधित करेंगे। वहीं कल कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की भी सभा कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में 12.30 बजे होगी। कोरबा में प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom