जांजगीर चांपा जिले में जहरीली गैस हादसे में मृतकों के परिजनों को विष्णु सरकार ने की 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जांजगीर चांपा जिले में जहरीली गैस हादसे में मृतकों के परिजनों को विष्णु सरकार ने की 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा

जांजगीर चांपा जिले में जहरीली गैस हादसे में मृतकों के परिजनों को विष्णु सरकार ने की 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा

सीएम साय ने कहा - हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर



  जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में 5 लोगों की दम घुटने से हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक के परिजनों को पांच - पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुंए की जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की दु:खद मौत की सूचना मिली थी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा करता हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा है कि हमारी सरकार पीड़ित परिजनों के हर संभव मदद के लिए तत्पर है। हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

गौरतलब है कि जांजगीर जिला स्थित बिर्रा क्षेत्र के किकिरदा गांव में एक पुराना कुआं है। जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढंक दिया था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था। ग्रामीणों के मुताबिक रामचंद्र जायसवाल नाम का एक शख्स कुएं में गिरे लकड़ी के टुकड़े को निकालने के लिए उतरा। मगर वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला। इसके बाद उसके परिजनों ने पड़ोस के पटेल और चंद्रा परिवार से मदद मांगी। कुएं में गए शख्स को बचाने के लिए रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल और टिकेश्वर चंद्रा नाम के चार लोग कुएं में उतर गए मगर वो भी बाहर नहीं निकल पाएं और उनकी मौत हो गई। 

ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस दल को मौके पर भेज दिया गया। इसके अलावा राज्य आपदा मोचन बल यानी SDRF को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। इतना ही नहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि कुएं में जहरीली गैस के रिसाव होने का शक है जिस कारण उन सभी की मौत हुई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में अधिक जानकारी मिल पाएगी।



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom