देश के लगभग ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दी दस्तक, उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

देश के लगभग ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दी दस्तक, उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात

देश के लगभग ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दी दस्तक, उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात 

मनाली सहित उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में भी लगा दिखने



देश के लगभग ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। जम्मू कश्मीर, मनाली सहित उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाएं चलना शुरू हो चुकी हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां पारा और बढ़ने वाला है। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात बन गए हैं। 29 नवंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके बाद एक दिसंबर से न्यूनतम तापमान फिर नीचे आएगा। उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं में भी मामूली गिरावट आई है।

प्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोग अब सुबह और रात के वक्त घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह सरगुजा संभाग में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि जिला मुख्यालय अंबिकापुर में तापमान 7 डिग्री तक था, ऐसे में यहां ठंड ने पिछले 37 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं ठंड की वजह सुबह के वक्त छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिविलिटी कम रही। मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे ठंड का दौर ऐसा ही चलेगा और तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

वहीं राज्य में न्यूनतम पारा ठहर गया है। सरगुजा संभाग को छोड़कर अन्य जगहों पर तापमान में कमी नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं रायपुर में दिन का तापमान 29 और रात में पारा 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, बस्तर में 12.8 डिग्री सेल्सियस, दंतेवाड़ा में 11.9 डिग्री सेल्सियस, बीजापुर में 13.3 डिग्री और सुकमा में 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। सरगुजा में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, जशपुर में 12 डिग्री, पेंड्रा में 9.6 डिग्री व कोरिया में 9.9 डिग्री, महासमुंद में 12 डिग्री, राजनांदगांव में 13 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

सरगुजा में अगले 24 घंटे तक ठंड और बढ़ने का अनुमान है। वहीं मध्य क्षेत्र में रात के तापमान में मामूली रूप से उतार-चढ़ाव की स्थिति रहने की संभावना है। बस्तर और उससे लगे जिलों में न्यूनतम पारा में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। हालांकि, अभी राज्य के किसी भी शहर में दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक वाली स्थिति में नहीं है।

नवंबर के महीने में पड़ रही सामान्य से ज्यादा ठंड की स्थिति अगले दो दिन ऐसे ही रहने के आसार हैं। बलरामपुर में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मैदानी इलाकों की बात करें तो दुर्ग का पारा गिर कर 11 डिग्री के करीब पहुंच गया। माना में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे स्थानीय जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शीतलहर के कारण बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ जिलों में 1 से 12वीं तक की कक्षाएं अब दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। मनेन्द्रगढ़ के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर 27 नवंबर से जिले के सभी स्कूलों में नया समय निर्धारित किया गया है।






Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom