दिनांक 30.12.25 को महामहिम राष्ट्रपति भारत देश श्रीमति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर व झारखंड प्रवास प्रस्तावित

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

दिनांक 30.12.25 को महामहिम राष्ट्रपति भारत देश श्रीमति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर व झारखंड प्रवास प्रस्तावित

दिनांक 30.12.25 को महामहिम राष्ट्रपति भारत देश श्रीमति द्रौपदी मुर्मू का जशपुर व झारखंड  प्रवास प्रस्तावित

जशपुर से माँझाटोली  मुख्य हाइवे मार्ग एन एच 43 पर उक्त दिनांक को सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध

सुरक्षा व्यवस्था व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु जशपुर पुलिस ने जारी किया सभी प्रकार के वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था



 गौरतलब है कि दिनांक 30.12.25 को भारत देश की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जशपुर व झारखंड प्रवास का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर, सुरक्षा व्यवस्था हेतु जशपुर से  मंझाटोली तक , नेशनल हाइवे 43 पर समस्त प्रकार के दो पहिया व चार पहिया तथा भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। सुगम यातायात व्यवस्था व आम नागरिकों की सुविधा हेतु उक्त दिनांक को, जशपुर पुलिस के द्वारा , समस्त वाहनों हेतु, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, जारी की गई है। 

जिसके अनुसार रायगढ़ से रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहन, बालाछापर चौक से डायवर्ट होकर, आरा, सकरडेगा , कोंडरा, मोकरा, सुरसांग से होते हुए,  मांझा टोली  फिर गुमला रांची की ओर निकलेंगी।

जशपुर से रांची की ओर जाने वाली समस्त वाहन  गिरांग चौक से डायवर्ट होकर, बालछापर, आरा,सकरडेगा , कोंडरा, मोकरा, सुरसांग से होते हुए, मांझाटोली फिर गुमला, रांची की ओर निकल निकलेंगी।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 30 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित झारखंड प्रवास को लेकर जशपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राष्ट्रपति गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में मांझाटोली में आयोजित अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का आगमन आगडीह हवाई अड्डे पर होगा। यहां से वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के जशपुर हवाई यात्रा से पहुंचेंगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आगडीह हवाई पट्टी की मरम्मत, सड़कों के सुधार, साइन बोर्ड एवं साइनैज की व्यवस्था, मार्ग संकेतकों के प्रदर्शन, जेब्रा क्रॉसिंग एवं ब्रेकरों के चिन्हांकन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी समन्वय बैठकों का दौर जारी है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन जशपुर द्वारा सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom