ग्राम लोकेर के लोकेश्वर धाम में सोमनाथ मंदिर स्थापना के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया विधि विधान से पूजा अर्चना
बागबहार। भाजपा मंडल बागबहार में आज दिनांक 10 जनवरी 2026 दिन शनिवार को मंडल के लोकेश्वर धाम शिव मंदिर लोकेर बनगांव बी में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर स्थापना के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। पूजा के बाद कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मंडल महामंत्री मोती बंजारा ने कहा कि मुगल आक्रांताओं के द्वारा सोमनाथ मंदिर को मुख्य रूप से महमूद गजनवी (1026 ईस्वी) ने लूटा था, लेकिन इसके बाद भी कई आक्रमण हुए, जिनमें अलाउद्दीन खिलजी (1299) के सेनापतियों, जफर खान (1395), महमूद बेगड़ा (1451) और अंत में औरंगजेब (1665-1706) ने इसे नष्ट करने और अपवित्र करने का प्रयास किया, हालांकि मंदिर कई बार पुनर्निर्माण हुआ।
सोमनाथ मंदिर को नष्ट करने के लिए मुगलों के द्वारा सैकड़ों प्रयास किया गया, पर कई हिन्दू शासकों ने समय समय पर सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया, लेकिन कांग्रेस के हिन्दू विरोधी सोच तब भी सामने सामने आया था जब सोमनाथ मंदिर के निर्माण के लिए स्वतंत्र भारत में 1950 को सरदार वल्लभभाई पटेल के पहल से पुनः सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू किया गया पर सरदार के दृढ़ संकल्प के सामने उस समय के कांग्रेस सरकार का एक नहीं चला और साल भर में 1951 में मंदिर पूरे शान से बन कर तैयार हो गया और 1955 में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के द्वारा शिवभक्तों और देशवासियों को समर्पित किया गया गया जिसका भी 2026 में 75 साल पूरे हो रहे हैं, और इस अवसर पर उसका 75वा वर्ष पूर्ण होने पर मंडल बागबहार में पूरे विधि विधान से भगवान शिव का पूजा अर्चना किया गया।
इस मौके पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनियारों परहा जी, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा जी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना चौहान जी, मंडल महामंत्री सुरेश जायसवाल जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमित्रा पैंकरा जी, पद्मनी परहा जी, बागबहार उप सरपंच भूपेन्द्र जायसवाल जी, अंकित गुप्ता जी, तरेकेला सरपंच देवती यादव जी, लोकेर सरपंच नीलमणि पैंकरा जी रेड़े सरपंच सुमत पैंकरा जी बनगांव बी सरपंच करमिला भगत जी मंडल उपाध्यक्ष नीलांबर यादव जी, दुर्गावती पैंकरा जी, संतोष सोनी जी, बूथ अध्यक्ष भागीरथी यादव जी, दूधेश्वर पैंकरा जी, नीलांबर बंजारा, संग्राम सिंह पैंकरा, जूज्येष्ठी यादव पंडित संतोष मिश्रा राजेंद्र पैंकरा, रामप्रसाद पैंकरा, दिग्विजय पैंकरा, विष्णु भगत, रीना पैंकरा, श्रीमती कांति पैकरा, कमला पैकरा, कौशल्या पैंकरा, समिता पैकरा, रामकुमार पैकरा, सुशीला पैंकरा और सैकड़ों कार्यकर्ता और माताएं बहने शामिल थे।





