छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को किया सस्पेंड PHQ अटैच

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को किया सस्पेंड PHQ अटैच

छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को किया सस्पेंड PHQ अटैच

होटल कारोबारी के साथ पैसों के संदिग्ध लेनदेन का वीडियो सामने आने के बाद हुई कार्रवाई




छत्तीसगढ़ शासन ने डीएसपी कल्पना वर्मा को सस्पेंड कर दिया है।यह कार्रवाई एक होटल कारोबारी के साथ पैसों के संदिग्ध लेनदेन का वीडियो सामने आने के बाद की गई है। कारोबारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार में फंसाकर करोड़ों ऐंठने और नक्सलियों की जानकारी को लीक करने का आरोप लगाया था।

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय या शासन द्वारा निर्धारित स्थान रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने का प्रावधान रहेगा।

2 सप्ताह पहले इस कंट्रोवर्सी की जांच रिपोर्ट गृह विभाग को भेजी गई थी। ASP कीर्तन राठौर के नेतृत्व में टीम ने 30 दिन में जांच की। ये जांच रिपोर्ट करीब 1,400 पन्नों की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि DSP ने कारोबारी से न सिर्फ बड़ी रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के जरिए विभाग की खुफिया जानकारियां भी साझा की है।

जानकारी के मुताबिक, डीएसपी कल्पना वर्मा का एक होटल व्यवसायी के साथ रुपयों के लेनदेन को लेकर वीडियो सोशल मीडिया और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचा था। इस वीडियो में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के स्पष्ट संकेत मिल रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और गोपनीय तरीके से इसकी जांच शुरू की।

दरअसल, DSP कल्पना वर्मा जब महासमुंद में पदस्थ थी। 2021 में वह अपने कुछ साथियों के साथ टंडन के होटल पहुंची थी। कल्पना का एक बैच मेट और टंडन आपस में म्यूचल फ्रेंड थे। इसी ने टंडन और कल्पना की मुलाकात कराई। दोनों के बीच नंबर एक्सचेंज हुए। मुलाकात के लगभग 2 दिन बाद कल्पना के नंबर से टंडन को कॉल आया। मिलने-बैठने की बात हुई। इस तरह चीजें आगे बढ़ी। जब भी कल्पना महासमुंद से आती दोनों के बीच मीटिंग होती थी। धीरे-धीरे साथ घूमने-फिरने और शॉर्ट टूर पर भी जाने लगे।

टंडन के माइंड में था कि अच्छे ओहदे पर बैठी महिला से दोस्ती भविष्य में उनके बिजनेस में काम आएगी। वहीं वर्मा के माइंड में बिजनेसमेन के साथ दोस्ती कर अपना बिजनेस शुरू का प्लान था। कुछ दिन बाद कल्पना का ट्रांसफर रायपुर के माना हो गया। इसके बाद दोनों रोज ही मिलने लगे। घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों क्लोज फ्रेंड हो गए थे।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom