अंग्रेजी व देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अंग्रेजी व देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत

अंग्रेजी व देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु ले जा रहे,27 ली 300 ml अंग्रेजी व देसी शराब को किया जप्त



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक  28.06.26 की रात्रि करीबन 10.00 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति प्लेटिना मो सा क्रमांक CG 14-MU -1427 में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को रखकर थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम पालीडीह की ओर जा रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल मुखबिर के बताए स्थान ग्राम पालीडीह की ओर रवाना हुआ गया, जहां पुलिस ने पाया कि एक संदिग्ध व्यक्ति प्लेटिना मोटर सायकल में बोरी व एक झोले को लटकाकर आ रहा है, जिस पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा घेरा बंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को मोटर साइकल सहित रोका गया, पुलिस की पूछताछ पर संदिग्ध व्यक्ति ने अपना नाम विश्वनाथ शर्मा, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम लुड़ेग, थाना पत्थलगांव जिला जशपुर छ ग का रहने वाला बताया, पुलिस ने जब उसके पास रखी बोरी व झोले की तलाशी ली तो,उसमें अवैध रूप से रखी, अंग्रेजी शराब क्रमशः मैकडॉनल नंबर 1 व्हिस्की की 750 ml वाला 02 बॉटल, सिंबा कंपनी की वियर बोतल 650ml वाला 12 नग, मुडोफ कंपनी की व्हिस्की पौवा 180 ml वाला 25 नग, गोल्डन गोवा कंपनी की व्हिस्की पौवा 180 ml वाला 60 नग था देसी प्लेन मदिरा पौवा 180ml वाला 15 नग इस प्रकार कुल 114 नग में 27 ली 300 ml अवैध शराब मिला। पुलिस के द्वारा आरोपी से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा गवाहों के समक्ष सभी अवैध अंग्रेजी व देसी शराब को जप्त करते हुए आरोपी विश्वनाथ शर्मा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी विश्वनाथ शर्मा के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना पत्थलगांव में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले के कार्यवाही व अवैध शराब सहित आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक सुभाष नायक, आरक्षक राजेंद्र रात्रे व विनोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब व देसी मदिरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom