भाजपा कांग्रेस के बीच जनता कांग्रेस दोनों की हार जीतो में अंतर कम कर सकते हैं अमित जोगी, भूपेश बघेल और विजय बघेल का पाटन सीट बना रोचक

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

भाजपा कांग्रेस के बीच जनता कांग्रेस दोनों की हार जीतो में अंतर कम कर सकते हैं अमित जोगी, भूपेश बघेल और विजय बघेल का पाटन सीट बना रोचक

भाजपा कांग्रेस के बीच जनता कांग्रेस दोनों की हार जीतो में अंतर कम कर सकते हैं अमित जोगी, भूपेश बघेल और विजय बघेल का पाटन सीट बना रोचक


छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की परंपरागत सीट पाटन पर भाजपा ने उनके भतीजे लगने वाले विजय बघेल को उतारकर चुनाव को रोचक बना दिया है। इस सीट पर जनता कांग्रेस के अमित जोगी भी इसी जगह से चुनाव लड़ रहे है, जिससे यह सीट तो दोनो पार्टियों के लिये महत्वपूर्ण तो है और साथ ही अब यह रोचक भी बनता नजर आ रहा है। इस सीट पर इन दोनों नेताओं के बीच ही मुकाबला होता आया है। 2008 में विजय ने भूपेश पर जीत भी दर्ज की थी। 

विदित हो कि भूपेश बघेल का गृह क्षेत्र और हाईप्रोफाइल सीट होने के बावजूद पाटन में अभी वह चुनावी माहौल नहीं दिख रहा है, जिसकी उम्मीद की जाती है जबकि 17 नवंबर को मतदान होना है और 15 नवंबर से प्रचार पर विराम लग जाएगा। कृषक बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां के ज्यादातर लोग धान की फसल की कटाई में व्यस्त हैं। यहां के ग्रामीणों से यह पूछने पर कि कौन जीतेगा, केवल मुस्कराकर रह जाते हैं। पाटन सीट के शहरी हिस्से कुम्हारी में जरूर थोड़ा चुनावी माहौल नजर आया। यहां से मुख्यमंत्री सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। चाचा-भतीजे की यह परंपरागत सीट रही है।

1993 से 2018 के बीच भूपेश बघेल और विजय बघेल के बीच छह बार मुकाबला हो चुका है, जिसमें पांच बार भूपेश जीते हैं और 2008 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि पाटन विधानसभा क्षेत्र में साहू वोटर लगभग 65,000, कुर्मी 26,000, सतनामी 29,000, यादव 21,000 और आदिवासी वोटर 21,000 हैं। संभवत: एक तरफ स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश का प्रभाव और दूसरी तरफ विजय बघेल की भी मतदाताओं में पकड़ है। संभवत: यही कारण है कि यहां सामूहिक रूप से चुनाव पर चर्चा होती नजर नहीं आई। बैनर-पोस्टर भी बहुत कम लगे हैं।

छत्तीसगढ़ के प्रथम पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी यहां से चुनाव मैदान में हैं। अमित यहां के सतनामी और आदिवासी वोट झटक सकते हैं, जो कांग्रेस-भाजपा दोनों के वोटों को प्रभावित करेगा। यानी भूपेश और विजय के बीच हार-जीत का अंतर कम करने में अमित की अहम भूमिका मानी जा रही है। अमित मुख्यत: सतनामी और आदिवासी वोट काट सकते हैं। नामांकन दाखिल करते समय अमित जोगी ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। यह चुनाव एक बेहद ताकतवर दाऊ परिवार बनाम पाटन के गरीब अनुसूचित जाति-जनजाति अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के अधिकार का चुनाव है।

छत्तीसगढ़ में चुनावी दौर जारी है। 7 नवम्बर को प्रदेश में पहले चरण का चुनाव पूरा हो गया है। बीती सात नवंबर को यह फेस पूरा हुआ। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों ने यहां के वोटरों के रूझान को भांप ली है। इसी के आधार पर 17 नवंबर को होने जा रहे दूसरे चरण चुनाव को लेकर पार्टियां अपनी रणनीति बनाएंगी। दोनों ही पार्टियों ने दावा किया है कि वह 20 में से 18 से अधिक सीटें जीतने की स्थिति में है।









Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom