परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा, शोभायात्रा के साथ निकले विप्र श्रद्धालु
डीजे की धुन, हाथों में सनातन ध्वज और परशुराम जयघोष के नारों से गुंजायमान हुवा शहर
पत्थलगांव नगर में आज भगवान परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज ने सत्यनारायण मंदिर से शोभायात्रा निकाली। जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा में काफी संख्या में विप्र श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभा यात्रा से पहले सर्वप्रथम श्याम महराज ने परशुराम जी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर यात्रा की शरुआत की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। डीजे की धुन, हाथों में सनातन ध्वज और परशुराम जयघोष के नारों के साथ युवाओं की टोली पूरे नगर में जोश के साथ निकली। निकली इस शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभायात्रा के दौरान डीजे पर भगवान परशुराम की स्तुति और ब्राह्मण समाज से जुड़े भक्ति गीत बजाए गए, जिन पर युवाओं ने श्रद्धा और जोश के साथ नृत्य किया। जय परशुराम के नारों से नगर गूंज उठा। इस दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा। शोभायात्रा में रथ पर भगवान परशुराम की प्रतिमा विराजमान थी। समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। वहीँ महिलाओं ने एक ही रंग की साड़ी पहनी हुई थी जो एक अलग रंग बिखेर रही थी। शोभायात्रा तीनो मार्गों से होकर होटल मान्या में इस कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
यात्रा से पहले सुबह यहां के सत्यनारायण मन्दिर में पूजा हवन किया गया,उसके पश्चात प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा के दौरान अलग अलग कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत एवम जलपान की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल मौजूद रहे।
विप्र महिलाओं का कार्यक्रम
परशुराम जयंती के अवसर पर विप्र महिलाओं ने 29 अप्रैल को महिलाओं बच्चों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमे पहले दूसरे तीसरे स्थान प्राप्त करने वालों को समाप्ति के अवसर पर इनाम भी प्रदान किया जायेगा।








