राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम आतंकी हमले को बताया कायराना हरकत, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम आतंकी हमले को बताया कायराना हरकत, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम आतंकी हमले को बताया कायराना हरकत, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

स्व. मिरानिया के परिजनों की हर संभव सहायता के लिए राज्य सरकार को किया निर्देशित

आतंकियों ने जम्मू के पहलगाम में पर्यटकों पर की फायरिंग, 27 लोगों की हुई मौत 20 से अधिक घायल





रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह नृशंस और अमानवीय कृत्य अत्यंत निंदनीय है। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस हमले में मारे गए लोगों की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि समूचा देश मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है। राज्य शासन को मृतक के परिजनों की हर संभव सहायता करने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कारोबारी दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी और 2 बच्चों के साथ मिनी स्विट्जरलैंड गर्मी की छुट्टियां मनाने गए थे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक यूएई और एक नेपाल का पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के हैं।

घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने यूपी से आए शुभम द्विवेदी से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। वो हनीमून पर यहां आया था।आतंकियों ने दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस घटना में इंसानों के साथ साथ घोड़ो को भी गोली लगी है। लोगों के मुताबिक आतंकवादी नकली वर्दी में आये थे और मुह में मास्क लगाने की वजह से उन्हें पहचानने में चूक हो गई। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है।

वहीं घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी यूएई दौरा अधूरा छोड़कर वापस लौट रहे हैं। आज दिल्ली में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) बैठक में हिस्सा लेंगे। घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंच गए हैं। वे राजभवन में सेना और प्रशासन के अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से बातचीत करके हालातों की जानकारी ली है।पहलगाम हमले के विरोध में जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज बुधवार को जम्मू बंद बुलाया है। NIA की टीम बुधवार को हमले की जांच के लिए पहलगाम पहुंचेगी। पहलगाम की घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और दूसरे शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। विश्व हिंदू परिषद और RSS देशभर में आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।

आतंकवादियों के इस आत्मघाती हमले में मरने वालों के नाम  1 लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हरियाणा,2मंजु नाथ कर्नाटक 3 शुभम द्विवेदी उत्तर प्रदेश, 4 संजय लेले महाराष्ट्र, 5 अतुल मोने महाराष्ट्र, 6 दिलीप डिसले महाराष्ट्र, 7 संतोष जगदाले महाराष्ट्र 8 कौस्तुभ गनबोटे महाराष्ट्र 9 प्रशांत कुमार 10 मनीष रंजन हैदराबाद, 11 सैयद हुसैन शाह जम्मू कश्मीर 12 सुशील नथयाल मध्य प्रदेश 13 हेमंत सुहास जोशी महाराष्ट्र 14 नीरज उधवानी उत्तराखंड 15 बीतन अधिकारी पश्चिम बंगाल 16 सुदीप  न्यौपाने नेपाल 17 मनीष रंजन बिहार 18 एन रामचंद्रन केरला 19 दिनेश अग्रवाल चंडीगढ़ 20 समीर गुहार पश्चिम बंगाल 21 जे सचिंद्र मोली आंध्रप्रदेश 22 मधुसूदन सोमस्टी कर्नाटक  23 संतोष जहदा कर्नाटक 24 भारत भूषण कर्नाटक 25 सुमित परमार गुजरात  26 यतेश परमार गुजरात27 दिनेश मिरानिया (छत्तीसगढ़)


घायलों के नाम 1. विनो भट्ट (गुजरात) 2. एस बालचंद्रू (महाराष्ट्र) 3. अभिजवन राव (कर्नाटक) 4. संतरू (तमिलनाडु) 5. साहसी कुमारी (उड़ीसा) 6. डॉ. परमेश्वर 7. माणिक पाटिल 8. रिनो पांडे

अनंतनाग पुलिस ने पर्यटकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 9596777669 और 01932225870 जारी किए हैं। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर 9419051940 जारी किया है। श्रीनगर पुलिस की हेल्प डेस्क इमरजेंसी नंबर 0194-2457543, 0194-2483651, एडीसी श्रीनगर आदिल फरीद का नंबर 7006058623 जारी किया है। 

प्रधानमंत्री मोदी बोले- आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनका नापाक मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom