सरगुज़ा संभाग के बलरामपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेनन के खिलाफ हुवा दुष्कर्म का अपराध दर्ज

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

सरगुज़ा संभाग के बलरामपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेनन के खिलाफ हुवा दुष्कर्म का अपराध दर्ज

सरगुज़ा संभाग के बलरामपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेनन के खिलाफ हुवा दुष्कर्म का अपराध दर्ज

महिला की अश्लील वीडियो भेजकर उसे बलरामपुर बुलाता था, IG दीपक कुमार झा के निर्देश पर हुवा FIR



सरगुज़ा संभाग के बलरामपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेनन के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है। एक पीड़िता की शिकायत पर आईजी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है औऱ मामला रायपुर का होने के कारण डायरी रायपुर पुलिस को भेज दी गई है। एएसपी पश्चिम दौलत राम पोर्ते ने एफआईआर की पुष्टि की है।

दरअसल याकूब मेनन रामानुजगंज में हेडक्वाटर डीएसपी के रूप में पदस्थ हैं, इनके खिलाफ रायपुर की रहने वाली एक महिला ने आईजी सरगुजा के समक्ष पहुंचकर एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है की याकूब मेनन ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी उसके पास हैं। जिसके बाद वह अश्लील वीडियो भेजकर उसे बलरामपुर बुलाता था। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने सरगुजा IG से मामले की शिकायत की। IG दीपक कुमार झा के निर्देश पर FIR हुआ है।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020-21 में याकूब मेमन टिकरापारा थाना प्रभारी थे। उस दौरान पीड़िता अपने पति के साथ उनके घर में किराए से रहती थी। महिला का आरोप है कि पति के बाहर रहने पर मेमन ने उसे डराया-धमकाया और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने रायपुर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

रायपुर में न्याय न मिलने से आहत महिला नया रायपुर स्थित अपने घर से सीधे सरगुजा आईजी के पास पहुंची। यहां उसने विस्तृत शिकायत दर्ज कराई और न्याय न मिलने पर आत्महत्या की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा आईजी ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने और केस डायरी रायपुर ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। अब टिकरापारा पुलिस महिला का बयान दर्ज कर आगे की जांच करेगी।

याकूब मेमन वर्ष 1998 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश के रीवा और सतना जिले से करियर की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ बनने के बाद उनकी पोस्टिंग बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और राजनांदगांव जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में हुई। नक्सल उन्मूलन में योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पदक और 2021 में राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, याकूब मेनन (50 साल) सन 1998 में SI बना था। प्रमोट होकर TI बना, फिर प्रमोट होकर SDOP बना है। बलरामपुर में 2 साल से पदस्थ है। मूलत भिलाई के रहने वाले है। रायपुर टिकरापारा में TI के पद पर पदस्थ रह चुके है। याकूब मेनन टीआई से प्रमोट होकर SDOP बनाए गए। वर्तमान में वे बलरामपुर पुलिस अनुविभाग के SDOP हैं। शिकायत सामने आने के बाद पिछले तीन-चार दिनों से वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं।

दूसरी ओर, SDOP याकूब मेमन ने IG को लिखित शिकायत देकर महिला पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि महिला पहले आर्थिक मदद मांगती थी और भावनात्मक रूप से नजदीक आई। उसके बाद उसने जानबूझकर नजदीकियां बढ़ाईं और अंतरंग पलों के वीडियो व स्क्रीनशॉट बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मेमन का दावा है कि महिला उनसे अब तक डेढ़ लाख रुपए ले चुकी है और रायपुर का मकान अपने नाम करवाने का दबाव डाल रही थी। मना करने पर उसने उनकी पत्नी को वीडियो भेजने और फर्जी FIR दर्ज कराने की धमकी दी। 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom