जशपुर जिले के पत्थलगांव वनपरिक्षेञ में दिखा 30 हाथियों का दल, वन विभाग अलर्ट, सड़को को किया बन्द, ग्रामीणों में दहशत
जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में बीती रात 30 हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है, जिससे वन विभाग अलर्ट मोड पर है। यह दल खाडामचा, हरदीझरिया,पिठाआमा, राजाआमा,खमगड़ा, महेशपुर, काडरों मार्ग पर सक्रिय है, और विभाग ने इन ग्रामो सहित आसपास के ग्रामीणों को रात में सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है। ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
वन विभाग ने सभी ग्रामीणों को सूचित किया है कि जंगल मे 30 नग जंगली हाथी का दल मौजूद है, इसके लिये खाडामचा से राजाआमा रोड़ के दोनों साईड बंद किये गए है कृपया इस रोड में आवागमन न करें। इस दल में नर हाथी- 04, मादा हाथी - 18, बच्चा हाथी- 08 कुल हाथी संख्या =30 है। हाथियों के इस बड़े दल को देखते वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो चुकी है और लगातार इस दल पर नजर बनाए हुए है। हाथियों के इस बड़े दल को देखते हुए आसपास गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया है।




