पत्थलगांव थानाक्षेत्र कें ग्राम पाकरगांव स्थित बेहरा टेंट हॉउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव थानाक्षेत्र कें ग्राम पाकरगांव स्थित बेहरा टेंट हॉउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

पत्थलगांव थानाक्षेत्र कें ग्राम पाकरगांव स्थित बेहरा टेंट हॉउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

जशपुर जिले के पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में शुक्रवार सुबह करीब 12 से 1 बजे के दरमियान बेहरा टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद भी खबर लिखे जाने तक काबू नही पाया गया था। तब तक गोदाम के अंदर रखा सारा सामान तेज लपटों की चपेट में आ चुका था। स्थानीय लोगों ने कई घंटे तक अपने अन्य व्यवस्था से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इस अग्निकांड में टेंट हाउस का सामान, रजाई-गद्दे, कुर्सियां, टेंट सामग्री, पर्दे और मैट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। बताया जा रहा है कि गोदाम के पास पड़े कचरे को जलाया गया था जिसके कारण टेंट गोदाम तक आग पहुंच गया और गोदाम में आग लग गई। इस आगजनी से टेंट मालिक को लाखों का नुकसान होने की बात सामने आ रही है। फिरहाल कितने का नुकसान हुआ यह इसकी स्पष्टता आग पर काबू पाने के बाद ही चल सकेगा। 

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom