शादी होने के दूसरे दिन ही विधवा हुई नवविवाहिता, ट्रैक्टर पलटने से दबकर हुई पति की मौत, खुशियां बदली मातम में

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

शादी होने के दूसरे दिन ही विधवा हुई नवविवाहिता, ट्रैक्टर पलटने से दबकर हुई पति की मौत, खुशियां बदली मातम में

शादी होने के दूसरे दिन ही विधवा हुई नवविवाहिता, ट्रैक्टर पलटने से दबकर हुई पति की मौत, खुशियां बदली मातम में

अपने ही शादी का टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था युवक, 9 मार्च को था वधु प्रवेश कार्यक्रम




जशपुर जिले जिले के सीमावर्ती कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपोड़ी में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अपनी शादी का टेंट सामान छोड़ने जा रहा दूल्हा की ट्रैक्टर पलटने से दबकर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देवांगन सिदार पिता सोमारू सिदार उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक दिन पहले ही हुई थी। बता दें कि, युविका का शादी पांच अप्रैल से शुरू हुई थी. जहां 9 मार्च को वधु प्रवेश कार्यक्रम में था. 10 अप्रेल को युवक अपनी ही शादी का टेंट सामान छोड़ने बगल के गांव सतिपारा जा रहा था। जहां उसके साथ तीन दोस्त भी मौजूद थे. इसी दौरान सरपंच घर के समीप ढलान में ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चारो युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां घायल युवकों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने देवांगन सिदार को गंभीर स्थिति देख रायपुर रेफर कर दिया था. जहां रायपुर ले जाते वक्त नंदनझरिया के समीप रास्ते मे उसकी मौत हो गई। वही हादसे में घायल तीन अन्य युवक का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी भी अभी फीकी नहीं पड़ी थी कि यह दुखद हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।बताया जा रहा है कि मृतक देवांगन सिदार गौरेला पेंड्रा मरवाही में बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर संविदा में पदस्थ था. शनिवार की दोपहर एक बजे पत्थलगांव पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले की जांच में जुटी हुई है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom