अब फॉर्च्यूनर की जगह स्कॉर्पियो N की सवारी करेंगे सीएम साय, काफिले की गाड़ी में हुआ बदलाव

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अब फॉर्च्यूनर की जगह स्कॉर्पियो N की सवारी करेंगे सीएम साय, काफिले की गाड़ी में हुआ बदलाव

अब फॉर्च्यूनर की जगह स्कॉर्पियो N की सवारी करेंगे सीएम साय, काफिले की गाड़ी में हुआ बदलाव


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने काफिले में बदलाव करते हुए पुरानी फॉर्च्यूनर गाड़ियां बदलकर 6 नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी शामिल की हैं। ये नई गाड़ियां देशी हैं और सुरक्षा के लिहाज से बुलेटप्रूफ भी हैं। पुरानी गाड़ियां खराब हो रही थीं, इसलिए यह बदलाव किया गया। खास बात यह है कि सिर्फ एक नहीं, बल्कि उनके पूरे काफिले में 6 नई स्कॉर्पियो एन सीरीज की गाड़ियों को शामिल किया गया है। पहले की तरह इस बार भी सभी गाड़ियां काले रंग में ही रखी गई हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उस वक्त चर्चा में आ गए, जब उनका काफिला प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचा। काफिले को देखकर वहां मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैरान रह गए। दरअसल, इस बार मुख्यमंत्री के काफिले में लंबे समय से इस्तेमाल हो रही Toyota Fortuner की जगह नई-नवेली Mahindra Scorpio N नजर आई। करीब ढाई साल के कार्यकाल के बाद पहली बार मुख्यमंत्री साय को नई गाड़ियों में देखा गया, जिससे सभी के बीच उत्सुकता बढ़ गई।

दरअसल, अब तक मुख्यमंत्री साय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फॉर्च्यूनर गाड़ियों का उपयोग कर रहे थे। लेकिन अब इनकी जगह नई स्कॉर्पियो ने ले ली है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन गाड़ियों को बुलेटप्रूफ भी बनाया गया है।

इस बदलाव को लेकर जब चर्चाएं तेज हुईं, तो मुख्यमंत्री ने खुद इसकी वजह साफ की। उन्होंने बताया कि पुरानी गाड़ियां काफी इस्तेमाल हो चुकी थीं और उनमें तकनीकी दिक्कतें आने लगी थीं। कई बार गाड़ियां बीच रास्ते में बंद हो जाती थीं, इसलिए उन्हें बदलना जरूरी हो गया।

अगर कीमत की बात करें, तो Toyota Fortuner 41 लाख से 59 लाख रुपए तक के अलग-अलग वेरिएंट में आती है। वहीं Mahindra Scorpio N की कीमत करीब 17 लाख से 29 लाख रुपए के बीच है। ऐसे में यह बदलाव देसी कंपनी को बढ़ावा देने के साथ-साथ लागत के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।

गाड़ियों के नंबर में भी बदलाव किया गया है। पहले काफिले में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों का नंबर “BB-0023” था, जिसे भूपेश बघेल से जोड़कर देखा जाता था। अब नई गाड़ियों में CG-03 सीरीज के नंबर दिए गए हैं, जिनमें 3011 से 3026 तक के नंबर शामिल हैं।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom