गया था दोस्त को घर छोड़ने, सड़क पर मौत बनकर आई कार, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

गया था दोस्त को घर छोड़ने, सड़क पर मौत बनकर आई कार, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

गया था दोस्त को घर छोड़ने, सड़क पर मौत बनकर आई कार, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत





पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर करूमहुआ के पास गुरुवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम करने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर की ओर से आ रही एक कार cg14mw4934 xuv300  के चालक ने करूमहुआ के पास बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान साहिल सिदार पिता अमृत सिदार उम्र 25 वर्ष निवासी तिलडेगाका है। जो अपने बाइक cg14md2505 से अपने साथी को घरजियाबथान छोड़कर वहाँ से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार करूमहुवा एनएच पर आया वैसे ही कार के चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार चालक एवं हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom