प्रदेश के लिये आज बड़ा और महत्वपूर्ण दिन:- देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राज्य के विशेष दौरे पर आ रही अंबिकापुर

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

प्रदेश के लिये आज बड़ा और महत्वपूर्ण दिन:- देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राज्य के विशेष दौरे पर आ रही अंबिकापुर

प्रदेश के लिये आज बड़ा और महत्वपूर्ण दिन:- देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राज्य के विशेष दौरे पर आ रही अंबिकापुर 

बिताएंगी 1.30 घण्टे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, करेंगी बसंत से मुलाकात



अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में आज एक बड़ा और महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य के विशेष दौरे पर अंबिकापुर पहुंच रही हैं। वे अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी। राष्ट्रपति अपने प्रदेश प्रवास के दौरान वैद्यों-देवस्थलों से जुड़ी दो योजनाओं का उद्घाटन भी कर सकती हैं। पहली योजना परंपरागत उपचार करने वाले वैद्यों के लिए है। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहाँ हजारों लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।

राष्ट्रपति सरगुजा प्रवास पर पहुंचने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। 1952 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद अविभाजित सरगुजा के प्रवास पर पहुंचे थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद ने पंडोनगर के जिस 6 साल के पंडो बच्चे को गोद में लेकर बंसत नाम दिया था, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बसंत से भी मुलाकात करेंगी। बसंत पंडो की उम्र वर्तमान में 80 वर्ष है।

सुबह 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति अपने प्रवास के दौरान करीब डेढ़ घंटे सरगुजा में रहेंगी। वायुसेना के हेलिकॉप्टर से वे सुबह 11.00 बजे गांधी स्टेडियम पहुंचेंगी। 11.15 बजे से 12.25 तक राष्ट्रपति गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी। 12.30 बजे वे गांधी स्टेडियम पहुंचेगी और 12.40 बजे वे हेलीकाप्टर से ओडिशा के लिए रवाना हो जाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दौरान राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे और कार्यक्रम में उनके साथ मंच साझा करेंगे। उनके अलावा राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और तोखन साहू भी इस महत्वपूर्ण आयोजन में मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम की राजनीतिक और सामाजिक अहमियत और बढ़ जाती है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुख्यमंत्री जनजातीय ग्राम अखरा विकास योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगी। यह योजना राज्य के आदिवासी ग्रामों में सांस्कृतिक संरक्षण, परंपरागत कला, खेल और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसे छत्तीसगढ़ सरकार के आदिवासी विकास के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पिछड़ी जनजाति समूह के लोगों से मुलाकात भी करेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति अपने इस दौरे में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के लोगों से मुलाकात भी करेंगी। इन समुदायों की चुनौतियों और जरूरतों को निकट से समझने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। इसके अलावा, राष्ट्रपति मुर्मू स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से भी भेंट करेंगी, जो कार्यक्रम का भावुक और सम्मान से भरपूर हिस्सा होगा।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की जवाबदेही एसपीजी ने संभाल ली है। छत्तीसगढ़ के डीजीपी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था के लिए अंबिकापुर में रहेंगे। वहीं एडीजी सहित 6 आईपीएस एवं अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित दो हजार सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुबह 6 बजे से तीन बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में बंद कर दिया गया है। शहर में कुल 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। शहर के बड़े इलाके में बेरिकेडिंग रहेगी।इसके कारण पीजी कॉलेज, होलीक्रॉस कालेज सहित दर्जनभर से अधिक स्कूलों एवं कालेजों में अघोषित अवकाश करते हुए छात्रों को छुट्टी दे दी गई है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom