आज 15 जून को जिला अस्पताल जशपुर में बच्चों की निःशुल्क हृदय रोग जांच

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

आज 15 जून को जिला अस्पताल जशपुर में बच्चों की निःशुल्क हृदय रोग जांच

आज 15 जून को जिला अस्पताल जशपुर में बच्चों की निःशुल्क हृदय रोग जांच

जन्मजात हृदय रोग से पीडि़त बच्चों की होगी स्क्रीनिंग, जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी भी



रायपुर। बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर द्वारा 15 जून 2026 को जिला अस्पताल जशपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रातः 9 बजे से बच्चों के हृदय संबंधी रोगों की निःशुल्क जांच की जाएगी।

एसईसीएल के सीएसआर कार्यक्रम “धड़कन” के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ऐसे बच्चों की विशेष जांच की जाएगी, जिन्हें सांस लेने में परेशानी, वजन नहीं बढ़ना, बार-बार सर्दी-खांसी या निमोनिया होना, स्तनपान के दौरान अत्यधिक पसीना आना, तेज धड़कन या शरीर में नीलापन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों का परीक्षण एवं आवश्यक जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी। जांच के दौरान जन्मजात हृदय रोग से प्रभावित पाए जाने वाले बच्चों को चिन्हांकित कर उनका उपचार एवं आवश्यक सर्जरी रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल में एसईसीएल के सहयोग से पूर्णतः निःशुल्क कराई जाएगी।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि ऐसे लक्षण वाले बच्चों को शिविर में लाकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ अवश्य दिलाएं, ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom