राज्य सरकार ने जनपद पंचायतों के 33 मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (ceo) का किया तबादला
15 दिनों के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना विभाग को देने के निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) का तबादला किया है। इस संबंध में आदिम जाति विकास विभाग की अवर सचिव कुसुम कुजूर ने आदेश जारी कर दिया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO), प्रभारी CEO, सहायक आयुक्त, क्षेत्र संयोजक और अन्य अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं।
कई जिलों के CEO बदले
स्थानांतरण सूची में गरियाबंद, बस्तर, नारायणपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरबा, जशपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर और अन्य जिलों के जनपद पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होंगे। स्थानांतरित अधिकारियों को अधिकतम 15 दिनों के भीतर नए पदस्थापना स्थल पर जॉइन कर कार्यभार ग्रहण करना होगा।







