पुलिस मुख्यालय के योजना एवं प्रबंध विभाग ने शासन को भेजा 5707 नए पदों के सृजन का एक व्यापक प्रस्ताव

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पुलिस मुख्यालय के योजना एवं प्रबंध विभाग ने शासन को भेजा 5707 नए पदों के सृजन का एक व्यापक प्रस्ताव

पुलिस मुख्यालय के योजना एवं प्रबंध विभाग ने शासन को भेजा 5707 नए पदों के सृजन का एक व्यापक प्रस्ताव

नए पुलिस थानों की स्थापना से लेकर विभिन्न सुरक्षा दस्तों को मजबूत करने की योजना शामिल



रायपुर। प्रदेश की कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के योजना एवं प्रबंध विभाग ने शासन को 5707 नए पदों के सृजन का एक व्यापक प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में नए पुलिस थानों की स्थापना से लेकर विभिन्न सुरक्षा दस्तों को मजबूत करने की योजना शामिल है। इसके तहत 15 नए पुलिस थाने, 5 साइबर थाने, 8 पुलिस चौकियों को अपग्रेड कर थाना बनाने और ऐसे 21 थाने जहां वर्तमान में 25 से कम पुलिसकर्मी हैं, वहां 41 से 43 अतिरिक्त पद स्वीकृत कर पुलिस बल बढ़ाया जाएगा। नए पद पुलिस कमिश्नरी, रायपुर ग्रामीण, एटीएस, जीआरपी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी और बस्तर फाइटर सहित विभिन्न इकाइयों के लिए मांगे गए हैं।

पीएचक्यू से मिली मांग के आधार पर तैयार प्रस्ताव में सबसे अधिक 1500 पद बस्तर फाइटर के लिए हैं। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर में 500-500 आरक्षकों की तैनाती होगी, जिनके लिए बजट में प्रावधान है। एटीएस के लिए 325, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी के लिए 250, जीआरपी रायपुर के लिए 150, रायपुर ग्रामीण एसपी कार्यालय और पुलिस लाइन के लिए 251 पद मांगे गए हैं।

कमिश्नरी का ढांचा होगा पूरा: रायपुर में 23 जनवरी से कमिश्नरी प्रणाली लागू है और 5 डीसीपी (जोनल एसपी) के पद स्वीकृत हैं। हालांकि, कार्यालयीन ढांचे (रीडर, स्टेनो आदि) के लिए 67 नए पदों की मांग की गई है। वर्तमान में रायपुर शहर और ग्रामीण दोनों में बल की भारी कमी है; स्वीकृत 3600 पदों के मुकाबले केवल 2650 पुलिसकर्मी ही कार्यरत हैं। दोनों इकाइयों को करीब 4000 जवानों की जरूरत है।

नए थानों और साइबर सेल का खाका

मौजूदा रेंज साइबर थाना देहात क्षेत्र में संचालित होगा। प्रत्येक साइबर थाने में आईटी विशेषज्ञता वाले 10 पद रहेंगे। इसके अलावा चिचोला, सिलयारी, तुमड़ीबोड़, चिखली, भंवरपुर, संजारी, कोतबा और पोड़ी-बचरा चौकियों को थाना बनाने तथा 25 से कम पुलिस बल वाले 21 थानों में 41 से 43 अतिरिक्त पद देने का भी प्रस्ताव है।

रायपुर में 5 नए थाने: सरोना, जरवाय, उपरवारा (नया रायपुर), सिलतरा, कमल विहार चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव।

5 नए साइबर थाने: बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सक्ती और बलरामपुर (प्रत्येक में 10 IT विशेषज्ञ पद)। रायपुर कमिश्नरी के लिए भी अलग साइबर थाना प्रस्तावित है।

चौकियों का उन्नयन: चिचोला, सिलयारी, तुमड़ीबोड़, चिखली, भंवरपुर, संजारी, कोतबा और पोड़ी-बचरा चौकियों को अब पूर्ण थाना बनाया जाएगा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom