संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता 

चार लाख रुपये की नशीले इंजेक्शन के साथ सप्लायर मोशीम अंसारी गिरफ्तार,जेल दाखिल



सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कल दिनांक 15/6/2026 को जिस आरोपी वाहिद अंसारी के कब्जे से 200 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर जेल दाखिल किया गया था। उसने अपने इकबालिया बयान में बताया कि उसने वह माल इमलीपारा अंबिकापुर में स्थित शमशुद्दोहा हॉस्पिटल के सामने दुकान चला रहे मोशीम अंसारी से खरीद कर लाया था..उसके बयान पर कल दिनांक 15/6/26 को ही दोपहर में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में शमशुदोहा हॉस्पिटल के सामने मोशीम अंसारी के दुकान में छापा मारा.. मोशीम अंसारी दुकान में मौजूद मिला..उसके दुकान की तलाशी लेने पर काउंटर के नीचे सफेद रंग के झोले से 200 नग REXOGESIC INJECTION तथा 200 नग AVIL INJECTION बरामद कर जब्त किया गया.. जब्त  नशीले इंजेक्शन का बाजार मूल्य लगभग चार लाख रुपए है।। आरोपी मौशीम अंसारी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C एवं 29 के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय विशेष न्यायाधीश नार्कोटिक्स के न्यायालय में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अब तक संभागीय आबकारी उड़नदस्तां सरगुजा की टीम  नशीली दवाइयों के विरुद्ध पिछले एक साल में पचास से ज्यादा प्रकरण कायम कर चुकी हैं फिर भी लोग नशीली दवाइयां बेचने से परहेज नहीं कर रहे हैं जिसके कारण ऑपरेशन क्लीन के तहत नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। उक्त कार्यवाही में नगर सैनिक गणेश पांडे रणविजय सिंह ओमप्रकाश गुप्ता एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom