डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर आज जिलेभर में चला सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान,

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर आज जिलेभर में चला सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान,

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर आज जिलेभर में चला सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान,

बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को एक घंटे तक दिखाई गई सड़क सुरक्षा फिल्म, दिलाई गई ‘सड़क सुरक्षा के सात वचन’ की शपथ

"अब समझाइश ही नहीं, होगी सख्त कार्रवाई", जशपुर पुलिस जल्द शुरू करेगी विशेष चालानी अभियान

हेलमेट नहीं पहनने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले रहें सावधान, 




जशपुर, 28 जून 2026। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने तथा प्रत्येक नागरिक में सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से  जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा हेलमेट एवं सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में आज जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते पाए गए चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी वाहन चालकों को लगभग एक घंटे तक सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित जागरूकता फिल्म दिखाई गई, जिसमें हेलमेट नहीं पहनने, तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने तथा लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को दर्शाया गया।

इसके उपरांत सभी वाहन चालकों को "सड़क सुरक्षा के सात वचन" की शपथ दिलाई गई, जिसमें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन नहीं चलाने, तेज गति से बचने, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया।

 उल्लेखनीय है कि जशपुर पुलिस के द्वारा पिछले कई दिनों से जनचौपाल, बाइक रैली, वीडियो संदेश, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन बचाना है।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि अभी पुलिस केवल समझाइश देकर लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन कुछ ही दिनों में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर सख्त चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 जशपुर पुलिस की आमजन से अपील-

जशपुर पुलिस सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि वे स्वयं की एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा आईएसआई मानक का हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएँ तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

"याद रखें... चालान का पैसा दोबारा कमाया जा सकता है, लेकिन दुर्घटना में खोया हुआ जीवन कभी वापस नहीं आता। हेलमेट आपकी पहचान नहीं, आपकी सुरक्षा है।"

—जशपुर पुलिस

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom