भरी गर्मी में नए शिक्षण सत्र का आगाज, न गणवेश मिला न पुस्तकें, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने की ये मांग

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

भरी गर्मी में नए शिक्षण सत्र का आगाज, न गणवेश मिला न पुस्तकें, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने की ये मांग

भरी गर्मी में नए शिक्षण सत्र का आगाज, न गणवेश मिला न पुस्तकें, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने की ये मांग

न ही कक्षा 5वीं 8वीं का मार्कसीट VSK ऐप की समस्याओं से शिक्षक परेशान



पत्थलगांव, 16 जून 2026। प्रदेश में नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ हो चुका है, लेकिन विद्यालयों में अभी तक विद्यार्थियों को न तो समय पर गणवेश प्राप्त हुआ है और न ही पाठ्यपुस्तकें। एक ओर भीषण गर्मी के बीच बच्चे विद्यालय पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षा व्यवस्था की मूलभूत आवश्यकताएं अब भी अधूरी हैं।

इसी बीच विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की प्रक्रिया ने शिक्षकों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। अनेक शिक्षकों के सामने आईडी मिसमैच, मोबाइल नंबर मिसमैच, घंटों तक लोडिंग प्रोसेस चलते रहने तथा लॉगिन नहीं हो पाने जैसी तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं। कई शिक्षक पूरे दिन प्रयास करने के बावजूद ऐप में सफलतापूर्वक प्रवेश नहीं कर पाए।

स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब विभाग द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं होने की स्थिति में जून माह का वेतन रोकने जैसी चेतावनी दी जाती है। तकनीकी खामियों और सर्वर संबंधी समस्याओं के लिए शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराना न्यायोचित नहीं कहा जा सकता। जब प्रणाली ही सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही है, तब शिक्षक आखिर क्या करें?

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने मांग की है कि VSK ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए तथा तकनीकी कारणों से उपस्थिति दर्ज नहीं होने की स्थिति में किसी भी शिक्षक के वेतन पर प्रतिकूल प्रभाव न डाला जाए। अथवा उपस्थिति मैनुअल स्वीकार किए जाए या प्रत्येक स्कूलों में बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराया जावे ताकि भविष्य में संभावित साइबर फ्रॉड से बचा जा सके,शिक्षको की निजता का हनन भी न हो।फेडरेशन का मानना है कि शिक्षक विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए नियुक्त हैं, उन्हें तकनीकी अव्यवस्थाओं का दंड नहीं मिलना चाहिए।

फेडरेशन ने शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग से आग्रह किया है कि शिक्षकों की वास्तविक समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए व्यावहारिक एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिक्षक बिना किसी अनावश्यक तनाव के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें।


 **छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन पत्थलगांव*

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom