लैलूंगा थानाक्षेत्र में मां और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की भारी वस्तु से सिर और चेहरे पर वारकर कर दी हत्या

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

लैलूंगा थानाक्षेत्र में मां और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की भारी वस्तु से सिर और चेहरे पर वारकर कर दी हत्या

लैलूंगा थानाक्षेत्र में मां और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की भारी वस्तु से सिर और चेहरे पर वारकर कर दी हत्या

कुछ दिनों के भीतर लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ा दी है चिंता




छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते अपराधों के बीच रायगढ़ जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मां और उसकी 10 महीने की मासूम बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों पर किसी भारी वस्तु से सिर और चेहरे पर वार किए जाने की आशंका है।

बोर घर में खून से लथपथ दोनों के शव मिले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव का है।

इससे घटना के कुछ दिन पहले 15 जुलाई को धरमजयगढ़ में जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शवों को जला दिया गया था। आरोपियों ने पहले कुल्हाड़ी से दंपती की हत्या की, फिर घर में आग लगाकर इसे हादसा साबित करने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपियों को पकड़कर जेल दाखिल कर दिया है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव में बरत कुमारी (40) के पति की करीब 4-5 साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह इधर-उधर भटक कर अपना जीवन यापन कर रही थी। 10 महीने पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि, इसकी जानकारी नहीं है कि बच्ची का पिता कौन है। इसके बाद वह अपनी बच्ची को लेकर प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर घर में रहने लगी।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमलावर ने किसी भारी वस्तु से महिला और बच्ची के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सुबह ग्रामीण ने देखा भयावह मंजर

बुधवार को महिला को सुकवास गांव से राशन लेकर लौटते हुए देखा गया था। अगले दिन सुबह गांव के एक व्यक्ति ने जब बोर घर के अंदर झांककर देखा तो महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी। इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं, जबकि पास में उसकी 10 महीने की बेटी मृत मिली। बच्ची के सिर पर भी गहरी चोट के निशान पाए गए।

परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कराया।

हत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनील सोनी ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom