भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे जल-जन अभियान के तहत,ब्रम्हकुमारी संस्थान कि बहनों ने किया बैगा तालाब की साफ सफाई

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे जल-जन अभियान के तहत,ब्रम्हकुमारी संस्थान कि बहनों ने किया बैगा तालाब की साफ सफाई



विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव

पत्थलगांव- भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे जल-जन अभियान के तहत पत्थलगांव में ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों द्वारा शमशान घाट के बगल मे स्थित बैगा तालाब में साफ़ सफाई का अभियान चलाया गया पत्थलगांव क्षेत्र में जल संरक्षण की दिशा में इसे सकारात्मक पहल माना जा रहा है।हालांकि सिर्फ साफ सफाई से पत्थलगांव क्षेत्र में विलुप्ति के कगार में आ चुके तालाबो के सरंक्षण की आवश्यकता है अधिकांश तालाब स्थानीय प्रशासन एव स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की वजह से अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके है  जल और प्रकृति के संरक्षण के प्रति लोगों में सामूहिक चेतना पैदा करके ही जल संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा यह अभियान चलाया गया है। ब्रह्माकुमारी संस्थान की नीलू बहन ने बताया की ब्रह्माकुमारी संस्थान भारत सरकार संस्थान के साथ मिलकर पूरे भारत में जल जन अभियान एवं नशा मुक्त अभियान जैसे बड़े अभियान का सफल आयोजन कर रही है।इसी क्रम में पत्थलगांव क्षेत्र के सभी जल स्त्रोत और तालाबो की साफ सफाई अभियान उनके द्वारा प्रत्येक रविवार को चलाया जायेगा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom