शहर में बढ़ी अनजानें मुखौटों की तादात, नगर में आयें दिन घट रही अप्रिय घटना, पुलिस की बढ़ी परेशानी, लोगों को जागरुक होने की जरुरत

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

शहर में बढ़ी अनजानें मुखौटों की तादात, नगर में आयें दिन घट रही अप्रिय घटना, पुलिस की बढ़ी परेशानी, लोगों को जागरुक होने की जरुरत

 

शहर में बढ़ी अनजानें मुखौटों की तादात, नगर में आयें दिन घट रही अप्रिय घटना, पुलिस की बढ़ी परेशानी, लोगों को जागरुक होने की जरुरत



सीजीनमन न्यूज विवेक तिवारी

पत्थलगांव। नगर में अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। यहां आने के बाद मुसाफिरी दर्ज भी नही करवाया जा रहा है। यही वजह हो सकता है कि नगर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद ये लोग फरार हो जाते हैं, इसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को हाथ-पांव मारना पड़ता है। क्योंकि पुलिस के पास उनका कोई रिकार्ड नहीं रहता है। ऐसा माना जा सकता है कि थाने में केवल गिनती के ही मुसाफिरी दर्ज की गई होगी। जबकि बाहरी लोगों की नगर में आमद लगातार बनी हुई है।

नगर में बड़ी संख्या में बाहरी लोग छोटे-छोटे व्यवसाय करने के बहाने आकर रह रहे हैं। फालसिंलिंग, बढ़ाई, पुट्टी,गैरेज एवं साप्ताहिक बाजार में अन्य धंधा करने वाले लोग वर्तमान में कुछ चिन्हित मोहल्लों में अन्य राज्यों के अनेक थाना क्षेत्रों से आकर यहां निवास कर रहे हैं। ऐसे लोग किराए का मकान लेकर या फिर खुले स्थानों में तंबू लगाकर रहते हैं। कयास लगाया जा रहा है कि इस बीच वे दुकानों और मकानों का रेकी करते हैं इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर अपना बोरिया बिस्तर समेट कर फरार हो जाते हैं। इसके बाद ऐसे लोगों को पकड़ना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं स्थानीय पार्षदों एवं कई जनप्रतिनिधियों की मेहरबानियों की मदद से इन्हे शासकीय योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल जा रहा है। वहीं स्थानीय लोग आज भी मूलभूत सेवाओं से वंचित हैं।


पुलिस के साथ-साथ मकान मालिकों को भी जागरुक होने की जरुरत

नगर में अन्य राज्यों से आकर ज्यादा-ज्यादा संख्या में व्यवसाय एवं अन्य कार्याें के नाम से लोग निवास कर रहे। किराये से पैसा आमद के कारण इनकी सूचना मकान मालिकों के द्वारा न तो स्वयं रखते हैं न ही स्थानीय पुलिस को दी जाती है। वैसे भी यहां कुछ घटना होने के बाद ही सबकी नींद खुलती है समय रहते सभी को नजरअंदाज कर दिया जाता है। वहीं देखा जाये तो किशोरियों के साथ होने वाले अपराध भी लगभग बढने लगे हैं। बाहर से आकर बिना पहचान बताए लोग यहां के भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और कई अन्य अपराधों को अंजाम देकर गायब हो जते हैं। शहर में आये दिन घट रहे अप्रिय घटनाओं को देखते हुये मकान मालिकों की जागरुक होने की आवश्यकता है। पैसों के लोभ में न आकर लोगों की जांच परख एवं कागजात लेकर पुख्ता होने के बाद ही लोगों को अपने मकान स्थान प्रदान करें। 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom