जोगपाल में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की स्कूल में कई गई प्रार्थना, साथ ही प्री प्राइमरी के बच्चों ने धार्मिक स्थलों में जाकर चंद्रयान 3 के लिए की प्रार्थना

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जोगपाल में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की स्कूल में कई गई प्रार्थना, साथ ही प्री प्राइमरी के बच्चों ने धार्मिक स्थलों में जाकर चंद्रयान 3 के लिए की प्रार्थना

जोगपाल में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए की  स्कूल में कई गई प्रार्थना, साथ ही प्री प्राइमरी के बच्चों ने धार्मिक स्थलों में जाकर चंद्रयान 3 के लिए की प्रार्थना








पत्थलगांव। आज दिनांक 23/8/2023 दिन बुधवार को जोगपाल पब्लिक स्कूल पत्थलगांव में चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा प्रार्थना की गई, ताकि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड कर पाए। विद्यालय के प्रिंसिपल जोगिंदर मेहर ने बच्चों को बताते हुए कहा कि यह देश के लिए ‘बेहद महत्वपूर्ण’ है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र अभियान चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है. इसी के साथ भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के रहस्यमयी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बनने के लिए उत्सुक है.इस कार्यक्रम में एडमिनिस्ट्रेटर  सर मनजोत सिंह भाटिया और  शिक्षिकाएं मौजूद थे।

जोगपाल के प्री प्राइमरी बच्चों ने धार्मिक स्थलों में जाकर चंद्रयान 3 के लिए की प्रार्थना


साथ ही जोगपाल पब्लिक स्कूल के प्री प्राइमरी बच्चों ने धार्मिक स्थलों में जाकर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। बच्चों का मन निर्मल और सच्चा होता है  । बच्चों की भगवान जरूर सुनते हैं, इसलिए जोगपाल पब्लिक स्कूल के बच्चों  ने  शिक्षिकाओं के साथ मंदिर गुरुद्वारा, मजार और चर्च जैसे धार्मिक स्थलों में जाकर चंद्रयान 3 के लिए प्रार्थना की। नन्हे मुन्ने प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों ने अलग अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन कर अनेकता में एकता के बारे में लोगों को बताया और एक ही ईश्वर है इसकी जानकारी दी। इन बच्चों की भगवान जरूर सुनेंगे और  चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग से भारत ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन जाएगा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom