पत्थलगांव नगर के सत्यनारायण मंदिर, श्याम मंदिर के साथ साथ मोहल्लों, आसपास के अन्य मंदिरों में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों की साज सज्जा थी देखने लायक

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव नगर के सत्यनारायण मंदिर, श्याम मंदिर के साथ साथ मोहल्लों, आसपास के अन्य मंदिरों में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों की साज सज्जा थी देखने लायक

पत्थलगांव नगर के सत्यनारायण मंदिर, श्याम मंदिर के साथ साथ मोहल्लों, आसपास के अन्य मंदिरों में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों की साज सज्जा थी देखने लायक


विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव

पत्थलगांव। पत्थलगांव नगर के सत्यनारायण मंदिर, श्याम मंदिर के साथ साथ आसपास के अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों ने उनकी लीलाओं का अनुशरण कर उनकी पूजा अर्चना कर जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। 






सर्वविदित ही कि श्रीकृष्ण की लीलाएं अपरंपार रही है। उनकी लीलाओं का कोई जवाब नही रहा है। लोगों के द्वारा अपने बच्चों को श्रीकृष्ण के बालरुप मे मनमोहक साज सज्जा कर मंदिरों दर्शन करने हेतु पहुंचे थे। इस अवसर पर मंदिरों में बिजली की भव्य सजावट की गई थी। सुबह से ही मंदिरों में हरे राम हरे कृष्ण से नगर गुंजायमान था। रात 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ और घंटे और शंख की आवाज से वातावरण गूंज उठा। चारों ओर कन्हैया के जयकारे लगने लगे। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां के मुख्य मंदिर सहित मोहल्लों के विभिन्न मंदिरों में भी यह पर्व दर्जन भर स्थानों पर समारोह पूर्वक मनाया गया। सुसज्जित मंदिरों में जहां आयोजको ने भव्य आयोजन किए गए वहीं पूजा पंडालों में सजी प्रतिमाओं की भी साज सज्जा देखने लायक थी। बच्चों एवं महिलाओं में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखा। अर्धरात्रि तक भजन कीर्तन का दौर चला। जहां भक्तों की करूणामयी मधुर पुकार के बीच बुधवार की मध्यरात्रि को घर-घर भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुवा और जन्मोत्सव मनाया गया। जैसे ही 12 बजे तो उसी समय मंदिरों में घंटियां, शंखों, झालरों की मधुर आवाजों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। भगवान के जन्मोत्सव के बाद आज गुरुवार को मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए नगरवासियों की भीड़ उमड़ेगी। इस त्योहार में मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। मंदिरों के सामने पुलिस के जवान एवम अधिकारी देर रात तक ड्यूटी देते नजर आये।




 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom