पत्थलगांव थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौत, वहीँ दुसरी घटना में बाइक सवार दो अन्य युवक घायल

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौत, वहीँ दुसरी घटना में बाइक सवार दो अन्य युवक घायल

 पत्थलगांव थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौत, वहीँ दुसरी घटना में बाइक सवार दो अन्य युवक घायल





विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव

पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करँगाबहला गांव के समीप तेज गति से आ रही रही ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद ट्रेलर चालक को वाहन सहित पकड़ लिया गया है। पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर आगे की करवाई में जुटी है। 



प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पत्थलगांव थाना क्षेत्र के लुड़ेग गांव निवासी अमन सिंह पिता राजेश सिंह 19 वर्ष निवासी लुड़ेग बासापारा, दूसरा सतीश यादव पिता बिछीकेशन यादव 23 निवासी लुड़ेग तेंदूपारा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वे दोनो अस्पताल में भर्ती अपनी माँ को देखने पत्थलगांव सिविल अस्पताल आये थे, वही देर रात लगभग 12.30 बजे अपनी बाइक एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 14 एमएम 7582 में सवार घर की ओर जा रहे थे, तभी करँगाबहला के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर क्रमांक आरजे 02 जीसी 1747 में आमने सामने भीड़ गये। जिसमे बाइक सवार दोनों युवको की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पत्थलगांव अस्पताल ले आई। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



वही दूसरे हादसे में बाइक बनवाकर घर वापस जा रहे दो युवक सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर गये जिससे दोनो के सिर में एवम सीने में चोटें आई है। जिन्हें 108 की मदद से पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनका इलाज जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार विजय भास्कर व विष्णु राम यादव निवासी पंडरीपानी फरसाबहार निवासी टीवीएस अपाचे बनवाने दिए थे, जिसे लेने पत्थलगांव आये थे। घर वापसी के दौरान श्याम ढाबा के पास उनका बाइक अनियंत्रित हो गया और वे बाइक से गिर गये। यह हादसा शाम को 6.30 के आसपास की बताई जा रही है। दोनो घायलों को 108 की मदद से पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया जहां इनका इलाज जारी है।



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom