मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 01 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 01 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 01 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री साय प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों को जगदलपुर से देंगे रक्षाबंधन का तोहफा

महतारी वंदन एप का होगा शुभारंभ, डाऊनलोड कर किस खाते में राशि प्राप्त हुई है कि मिल सकेगी जानकारी

3061 महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित करेंगे 100 करोड़ रूपए का ऋण



रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरूवार 01 अगस्त को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 01 अगस्त पूर्वान्ह 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय विमान द्वारा बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लिए रवाना होकर 12.05 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री जगदलपुर में दोपहर 12.10 बजे राजस्व कार्यालय परिसर जगदलपुर का लोकार्पण एवं महारानी अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ करेंगे। साय दोपहर 12.40 बजे शहीद गुण्डाधूर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपरान्ह 2.30 बजे जगदलपुर से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान वहां आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000-1000 रूपए की 6 वीं किश्त जारी कर राखी त्यौहार का उपहार देंगे। इस मौके पर वे महतारी वंदन एप का भी शुभारंभ करेंगे।

गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को उनके आर्थिक सशक्तिकरण के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा हर माह एक-एक हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की जाती है।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए वित्तीय समावेशन के तहत 100 करोड़ का बैंक लोन का भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।


महतारी वंदन एप

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को और सुदृढ़ बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाईल ऐप का भी शुभारंभ किया जा रहा है। इस एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्रतिमाह हुए भुगतान और यह राशि किस खाते में प्राप्त हुई है की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की असामायिक मृत्यु हो जाती है तो इसकी सूचना भी इसी मोबाईल ऐप के माध्यम से दी जा सकती है। इस एप के जरिए शिकायतें भेजी जा सकती है तथा निराकरण की स्थिति भी देखी जा सकती है। यदि किसी हितग्राही को उसे प्राप्त हो रहे लाभ त्याग करना हो तो भी मोबाईल ऐप के माध्यम से लाभ त्याग कर सकेगी। इसके अलावा शासन द्वारा योजनांतर्गत समय-समय जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की सूचना भी इसी मोबाईल ऐप के माध्यम से हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेंगी।

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की सुविधा के लिए बनाया गया यह मोबाईल ऐप एन्ड्रायड बेस है तथा इसे प्लेस्टोर से 

https://play.google.com/store/apps/details/id%20com-mahtarivandanyojan

डाउनलोड किया जा सकता है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom