छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में चला नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन, 30 से अधिक नक्ससली मारे जाने की खबर, हथियार बरामद

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में चला नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन, 30 से अधिक नक्ससली मारे जाने की खबर, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में चला नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन, 30 से अधिक नक्ससली मारे जाने की खबर, हथियार बरामद

सीएम साय ने माओवादी के विरुद्ध सफल ऑपेरशन पर सुरक्षाबलो के अदम्य साहस की सराहना करते हुए बड़ी कामयाबी के लिए दी उन्हें बधाई

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात घायल जवान से पहुंचे मिलने



छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। अब तक 30 से ऊपर नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 14 के शव और बड़ी संख्या में ऑटोमेटेड हथियार बरामद किए गए हैं।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा में अबूझमाड़ के थुलथुली गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 30 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है। अब तक 14 के शव मिले हैं। सूचना मिलने के बाद लगभग 400 फोर्स के जवान सर्चिंग पर निकले थे। सुरक्षाबल के दल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) के जवान शामिल हैं। 

दरअसल, सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक मुखबिर से सूचना मिली की जंगल में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं। सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया। जवानों को आता देख नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए। इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। और नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में नक्सलियों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों ने अभियान चला रखा है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। जवान बस्तर संभाग में डेरा जमाए हुए हैं। जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनसे टक्कर ले रहे हैं। बस्तर की मनमोहक और खूबसूरत प्राकृतिक वादियों से 'लाल आतंक' के साये को खत्म करने के लिए बस्तर संभाग में फोर्स मोर्चा संभाले हुए है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री ने अपने गृह कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक ली, मुख्यमंत्री साय ने बैठक में घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली और माओवादी आतंकियों के विरुद्ध सफल ऑपेरशन पर सुरक्षाबलों के शौर्य तथा अदम्य साहस की सराहना करते हुए बड़ी कामयाबी के लिए उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सुरक्षाबलों के जवानों का कुशल-क्षेम भी पूछा। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई ना बरती जाए। साथ ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जवानों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था में कमी ना हो। 

मुख्यमंत्री साय को इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उक्त ऑपेरशन में अभी तक की सर्चिंग में 30 से ज्यादा माओवादियों के मारे जाने की सूचना मिली है। माओवादियों के खिलाफ ये देश का अब तक का सबसे सफल ऑपेरशन होगा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के सफाया के लिए एंटी नक्सल अभियान लगातार जारी है। सुरक्षाबलों के जवानों द्वारा माओवादियों का पूरे साहस के साथ डटकर मुकाबला किया जा रहा है। 

वहीं नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव से मिलने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने घायल जवान से उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवान से घटना की जानकारी भी ली।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom